गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-रेलवे ट्रैक पर जानवर आने से पांच मिनट रुकी मालगाड़ी

 


गोण्डा। शनिवार को रेलवे ट्रैक पर अचानक जानवर आ जाने के कारण नवाबगंज से मनकापुर की ओर जा रही एक मालगाड़ी को किशुनदासपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास करीब पांच मिनट तक रोकना पड़ा। इससे कुछ देर के लिए रेल यातायात प्रभावित रहा।

       इस संबंध में आरपीएफ चौकी प्रभारी कटरा, एसपी चौबे ने बताया कि मनकापुर की ओर जा रही मालगाड़ी के सामने रेलवे ट्रैक पर जानवर आ गए थे। सुरक्षा की दृष्टि से लोको पायलट ने तत्काल मालगाड़ी रोक दी। करीब पांच मिनट बाद ट्रैक पूरी तरह खाली होने पर मालगाड़ी को पुनः गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

      आरपीएफ के अनुसार, चालक की सतर्कता से किसी भी प्रकार की दुर्घटना नहीं हुई और स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेन सुरक्षित आगे बढ़ गई।

”go"