गोण्डा। विद्यानगर किसान इंटर कालेज मोतीगंज की छात्रा रिधमा पाण्डेय ने अटल आवासीय विद्यालय सिसवा में आयोजित एनसीसी के दस दिवसीय कैम्प में अपने कालेज की तरफ से उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई पुरस्कार जीते। रिधमा पाण्डेय ने अन्डर आफिसर कटेगरी में सर्वोच्च प्रदर्शन किया तथा गैस प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार जीता, ड्रिल टेस्ट में सिल्वर मेडल जीता। उनके पिता अरुण पाण्डेय व माता उभा पाण्डेय ने बताया रिधमा का रुझान भारतीय सेना में जाने का है और वह इसके लिये कड़ी मेहनत कर रही है। कैम्प के समापन अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने उसका उत्साह वर्धन किया और हर सम्भव सहायता सुविधाये देने का आश्वासन दिया। रिधमा के इस प्रदर्शन पर उनके माता पिता व बाबा चन्द्र मोहन पान्डेय एडवोकेट चाचा प्रभात पाण्डेय भाई संकल्प व बहन गौरी व परी ने खुशी जाहिर की।

