गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दंपती पर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमले का आरोप,पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

 


गोण्डा । थाना कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम सेमरा, मौजा बरांव में रास्ते के विवाद को लेकर एक बार फिर तनाव का मामला सामने आया है। गांव निवासी जमशेद पुत्र ईदू ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि दबंगों ने न केवल उसके घर आने-जाने का रास्ता कब्जाने की कोशिश की, बल्कि विरोध करने पर उसे और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी और रास्ता खुलवाने की मांग की है।पीड़ित के अनुसार, उसके घर तक पहुंचने के लिए केवल एक ही सार्वजनिक रास्ता है, जिस पर वर्ष 2012 में क्षेत्र पंचायत द्वारा खड़ंजा सडक़ का निर्माण कराया गया था। इसी रास्ते से उसका परिवार वर्षों से आवागमन करता आ रहा है। आरोप है कि गांव के दबंग ताज मोहम्मद, शाह मोहम्मद, अतीक, शफी और करामत अली सहित अन्य लोग लंबे समय से रास्ते पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी देते थे। इस संबंध में उसने 19 मई 2026 को भी थाना कटरा बाजार में शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार, 22 जून 2026 को आरोपितों ने रास्ते पर ईंट, बालू और अन्य निर्माण सामग्री रख दी। इसके बाद 23 जून की सुबह करीब 7 बजे मिस्त्री और मजदूर बुलाकर सरकारी खड़ंजा उखाड़ते हुए नींव खोदने लगे। जब जमशेद और उसकी पत्नी ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि सभी आरोपितों ने लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित का कहना है कि वह मौके पर ही बेहोश हो गया। शोर सुनकर पहुंची उसकी बहू के साथ भी दबंगो द्वारा मारपीट की गई। पीड़ित की बहू द्वारा डायल 112 पर सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोप है कि घटना के बाद भी स्थानीय पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने अपने प्रार्थना-पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि हमले के बाद आरोपियों ने रास्ते पर निर्माण कर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है, जिससे उसके परिवार का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। उसका कहना है कि घटना के प्रत्यक्षदर्शी गांव के कई लोग हैं, लेकिन आरोपियों के दबंग प्रभाव के कारण कोई भी खुलकर गवाही देने को तैयार नहीं है। इतना ही नहीं, पीड़ित का आरोप है कि 26 जून 2026 की रात करीब 10 बजे आरोपी उसके घर पहुंचे, और गाली-गलौज की और मुकदमा दर्ज कराने पर पूरे परिवार की हत्या कर घर पर कब्जा करने की धमकी दी।पीड़ित जमशेद ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी, रास्ते से अवैध कब्जा हटवाने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। कटरा पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

”go"