गोण्डा।थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा चोरी करने के 2 आरोपी अभियुक्तों-1. गोविन्द पण्डित पुत्र बैरागी निवासी मथुरा बाजार थाना ललिया जनपद बलरामपुर, हाल पता सतईपुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा, 2. आमीर अंसारी पुत्र मो० हुसैन अंसारी निवासी सतईपुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिनी मदिना खातून पत्नी मो० जलिल, निवासी ग्राम सतईपुरवा, थाना नगर कोतवाली, जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 26 जून 2026 को समय करीब रात्रि 8ः30 बजे मैं ताजिया ठण्डा करके घर वापस आई तो देखा कि दो व्यक्ति मेरे घर से मेरी एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी बिछुआ, मेरी पुत्री राबिया की एक जोड़ी पायल तथा स्टील के गुल्लक में रखे ₹131/- चोरी कर भाग रहे थे। शोर मचाने पर मेरे पुत्र मुकद्दर व उसके मित्र मो० शफीक ने दोनों को चोरी के सामान सहित पकड़ लिया है। वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में ससुंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत चोरी करने के 2 आरोपी अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लेकर उनके कब्जे से चोरी का माल दो जोड़ी पायल (सफेद धातु),
एक जोड़ी बिछुआ (सफेद धातु), नगद ₹131/- (₹50 के दो नोट, ₹20 का एक नोट, ₹2 के पाँच सिक्के एवं ₹1 का एक सिक्का) व एक स्टील का गुल्लक बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

