गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-जन-कल्याणकारी योजनाओं के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

   


गोण्डा। ग्राम रानी पुरवा विकास खण्ड झंझरी में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन टीम द्वारा जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रति आमजन को जागरूक करने एवं पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर शिवेन्द्र श्रीवास्तव एवं जेंडर स्पेशलिस्ट राज कुमार आर्य व ज्योत्स्ना सिंह द्वारा महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने लाभार्थियों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभ प्राप्त करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दिया। 

       डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर शिवेन्द्र श्रीवास्तव ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता एवं आवश्यकता पड़ने पर उनके प्रयोग के बारे में भी जानकारी दी। जेण्डर स्पेशलिस्ट राज कुमार आर्य ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से सम्बंधित स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। जेण्डर स्पेशलिस्ट ज्योत्स्ना सिंह ने निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की जानकारी देते हुए शीघ्र आवेदन करने हेतु प्रेरित किया गया। 

      इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री महाश्ववेता, रिताश्री, कमलेश कुमारी, संगीता सोनकर, दिव्या श्रीवास्तव, मिथलेश व अन्य महिलाएं तथा बच्चियां उपस्थिति रही।

”go"