गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-ग्राम हथियागढ में विधायक की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित

 


गोण्डा। 12 वर्ष सेवा के, 12 वर्ष सुशासन के, 12 वर्ष विकास एवं जनकल्याण के" उपरोक्त बातें गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने रात्रि चौपाल कार्यक्रम दौरान कहीं। उन्होंने आगे कहा कि 12 वर्षों में विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्र निर्माण के नए आयाम स्थापित किए हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ केंद्र सरकार ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। हमारा संकल्प है कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित हो। इस अवसर पर नोडल अधिकारी आदित्य तिवारी  जिला विकास अधिकारी गोंडा, मुख्ख  पशु चिकित्सा अधिकारी  गोडा ,मंडल अध्यक्ष  पप्पू शुक्ला ,  श्रवण शुक्ल , बीडीओ ओमप्रकाश सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी बभनजोत , जिला  कृषि अधिकारी , मनीष पांडे , अरविन्द शर्मा, गवर्नर गुप्ता, पप्पू सिंह,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे।i

”go"