गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-एसओजी- पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़: एक को लगी गोली,तीन गिरफ्तार




-93 हजार कैश, जेवरात और 2 बाइक बरामद, 
-करनैलगंज-परसपुर-कटरा में की थीं दर्जनों वारदातें।


कर्नलगंज-गोण्डा। कर्नलगंज क्षेत्र में देर रात पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के तीन बदमाशों को दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। आरोपियों के कब्जे से 93 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात और चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, देर रात करनैलगंज इलाके में एसओजी और थाना पुलिस संयुक्त रूप से चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। 


जवाबी फायरिंग मेंठ एक बदमाश घायल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रामचंद्र गुप्ता नामक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे तत्काल सीएचसी करनैलगंज भेजा गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

घेराबंदी कर दो और दबोचे

मौके से भाग रहे दो अन्य बदमाश नईम और चांद बाबू को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी शातिर अंतर्जनपदीय गिरोह के सदस्य हैं।


कई थानों में दे चुके थे वारदात को अंजाम

पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने करनैलगंज, परसपुर और कटरा बाजार थाना क्षेत्रों में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया है। गिरोह का नेटवर्क कई जिलों में फैला था।

आपराधिक इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, घायल बदमाश रामचंद्र गुप्ता पर पहले से 10 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं नईम पर 6 मुकदमे दर्ज हैं। तीसरे बदमाश चांद बाबू का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 93 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात और चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी है। एसपी ने पुलिस टीम को इस सफल कार्रवाई के लिए बधाई दी है। करनैलगंज क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों के बाद इस गिरफ्तारी से लोगों ने राहत की सांस ली है।

”go"