गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-जानलेवा हमला करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

 


गोण्डा। थाना छपिया पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0- 321/2025, धारा 191(3), 115(2), 352, 351(3), 109(1) बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त बृजेश मिश्रा पुत्र पारसनाथ मिश्रा निवासी ग्राम सकदरपुर, थाना छपिया, जनपद गोण्डा को ग्राम सकदरपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। 

     प्राप्त जानकारी अनुसार प्रार्थी रमाकान्त मिश्रा पुत्र सुग्रीव मिश्रा निवासी ग्राम सकदरपुर, थाना छपिया, जनपद गोण्डा द्वारा थाना छपिया में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 3.9.2025 को प्रातः लगभग 9ः30 बजे भूमि पर निर्माण कार्य को लेकर विपक्षीगण राजमणि, देवमणि, छैलबिहारी, बृजेश, इन्द्रमणि तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक राय होकर प्रार्थी, उसके भाई अमित कुमार एवं पिता सुग्रीव मिश्रा के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डण्डों से मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना छपिया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर उसे न्यायालय रवाना किया गया।

”go"