गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

हवस के पुजारियों ने नहीं छोड़ा विधवा महिला को भी किया दुष्कर्म,गर्भवती होने पर कराया गर्भपात


बस्ती । जिला के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विधवा महिला को मदद करने का आश्वासन देकर आधार कार्ड और फोटो लेकर घर बुलाया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला गर्भवती हो गई। आरोपी ने महिला को दवा खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। आरोपी ने महिला को किसी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बलात्कार, जानमाल की धमकी देने सहित अन्य धाराओं के तहत दुष्कर्म के आरोपी सहित उसके मां, बाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।     

पीड़िता के पति की मृत्यु हो चुकी है। उसका आरोप है कि पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के दक्षिण दरवाजा रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक स्कूल के पीछे रहने वाले बृजेश ने उसकी मदद करने का आश्वासन दिया। उसका विधवा पेंशन व अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कहकर उसे आधार कार्ड और फोटो लेकर अपने घर बुलाया। जब वह उसके घर पहुंची उस समय आरोपी घर पर अकेला था। आरोपी ने उसके पुत्र की हत्या की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो उसे शादी का झांसा दिया।
  
-आरोपी ने महिला से 3 लाख रुपए भी ऐंठे
इसके बाद आरोपी उसका शारीरिक शोषण करने लगा। धोखे से उसने 3 लाख रूपए भी उससे ले लिए। इस बीच वह प्रेग्नेंट हो गई, जब इस बात की जानकारी आरोपी को हुई तो उसने उसके गर्भ में पल रहे करीब ढाई माह के शिशु को उसे धोखे से दवा खिला दिया,जिससे उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। अपने को बचाने के लिए आरोपी ने फर्जी कागजात तैयार कर लिया। पीडिता का आरोप है कि इस बात की जानकारी जब आरोपी के माता, पिता को हुई तो वे भी बेटे को बचाने में जुट गए और उसे कहीं जुबान खोलने पर जानमाल की धमकी दी।

पुरानी बस्ती पुलिस ने बताया कि मामले में पीडिता की तहरीर पर आरोपी और उसके माता, पिता के खिलाफ दुष्कर्म, जानमाल की धमकी देने, धोखाधडी, अवैध गर्भपात कराने और साजिश की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"