( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए कराची हलवा की रेसिपी लाए हैं। इसे बॉम्बे हलवा बॉम्बे कराची हलवा या कॉर्नफ्लोर हलवा भी कहते हैं। कराची हलवा का टेस्ट बेहद स्पेशल होता है। इसीलिए यह बच्चों को बेहद पसंद आता है। आपको जानकर खुशी होगी कि आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। तो फिर सोच क्या रहे हैं, झटपट कराची हलवा बनाने की विधि नोट करें और आज ही यह स्पेशल हलवा ट्राई करें। हमें यकीन है कि कराची हलवा रेसिपी आपको पसंद पसंद आएगी।
कराची हलवा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
---|---|---|
01 | कार्न फ्लोर ( आरारोट ) | 100 ग्राम |
02 | शक्कर | 200 ग्राम |
03 | काजू | 50 ग्राम |
04 | पिस्ता | 01 बड़ा चम्मच |
05 | टाटरी पाउडर | 1/4 छोटा चम्मच |
06 | छोटी इलाइची | 4-5 नग |
07 | घी | 50 ग्राम |
08 | खाने वाला रंग | 02 चुटकी |
कराची हलवा बनाने की विधि -
- कराची हलवा बनाने के लिए सबसे पहले कार्न फ्लोर में पानी डालकर अच्छी तरह से घोल लें। साथ ही काजू और पिस्ता को बारीक काट लें और इलाइची को छील कर पीस लें।
- एक पैन में शक्कर और 3/4 कप पानी डालें और गरम करें। जब शक्कर पूरी तरह से घुल जाए, चाशनी में कार्न फ्लोर का घोल मिलादें और आंच धीमी कर दें। घोल को चलाते हुए पकाएं। 10-15 मिनट में हलवा गाढ़ा के बाद पारदर्शक/ट्रासपेरेंट होने लगेगा।
- अब हलवे में आधा घी डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद मिश्रण में टाटरी डाल कर मिला लें। फिर बचा हुआ घी थोड़ा-थोड़ा करके डालें और हलवा को तब तक चलाते हुए पकाएं, जब तक घी पूरी तरह से हलवा में समा न जाए।
- अब एक बड़े चम्मच पानी में कलर घोल कर हलवा में मिला दें। साथ ही काजू और इलाइची पाउडर डालें और ठीक से मिला लें। हलवा को लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं, जब तक वह जमने की पोजीशन में न आ जाए।
- जब हलवा जमने लायक हो जाए, गैस बंद कर दें। एक समतल ट्रे में घी लगाकर उसकी सतह चिकनी कर लें। फिर हलवा को ट्रे में निका लें और चम्मच की मदद से बराबर फैला दें। इसके ऊपर से कटे हुए पिस्ता बिखरा दें और हलवा को कटोरी की मदद से ऊपर से चिकना बना लें
- लीजिए आपकी कराची हलवा बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपका स्वादिष्ट बॉम्बे हलवा तैयार है। बस इसे मनचाहे शेप में काटें और टेस्ट करें। बचे हुए बॉम्बे हलवाको एयर टाइट बॉक्स में रखें और बिना फ्रिज में रखे हुए 15 दिनों तक इस्तेमाल करें।
आवश्यक सुझाव -
यदि आप कराची हलवा बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।