-सीएमओ ने नौनिहालों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर 20 जनवरी तक चलने वाले बाल स्वास्थ्य एवं पोषण माह का किया शुभारंभ
-नौ माह से पांच साल के 4.82 लाख बच्चों को रतौंधी, कुपोषण एवं अन्य बीमारियों से बचाव के लिए दी जाएगी विटामिन ए की खुराक
गोण्डा। बच्चों में रतौंधी, कुपोषण सहित अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए एक महीने तक चलने वाले बाल स्वास्थ्य एवं पोषण माह का जनपद में बुधवार को शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि वर्मा ने जिला महिला अस्पताल में बच्चों को विटामिन ए की खुराक
पिलाकर माह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माह के दौरान नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए के साथ ही साथ जीवनरक्षक टीके भी लगाए जाएंगे।
पिलाकर माह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माह के दौरान नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए के साथ ही साथ जीवनरक्षक टीके भी लगाए जाएंगे।
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अभिभावक बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने के साथ ही सम्पूर्ण टीकाकरण अवश्य करायें, जिससे बच्चा स्वस्थ और निरोगी जीवन जीने के साथ ही समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके। उन्होंने बताया कि विटामिन ए की खुराक बच्चों की आंखों के लिए लाभदायक व संक्रामक रोगों से बचाने में बेहद कारगर है ।
सीएमओ ने बताया कि विटामिन ए की कमी से बच्चे बार-बार बीमार पड़ते हैं, इससे शिशु मृत्यु दर में बढ़ोत्तरी होती है । विटामिन ए की कमी से आंखों सहित शरीर के कई अंगों पर प्रभाव पड़ता है । इसकी खुराक देने से उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है तथा त्वचा, बाल, नाखून, ग्रंथि, दांत, मसूड़ा और हड्डी को सामान्य रूप में बनाए रखने में मदद करती है ।
वहीं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ जय गोविन्द ने बताया कि बाल स्वास्थ्य एवं पोषण माह में नौ माह से 5 साल तक के कुल 4 लाख 82 हजार बच्चों को विटामिन ए की खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।बच्चों में रतौंधी,कुपोषण व अन्य गंभीर बीमारियों की रोकथाम कर उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक साल में दो बार विटामिन ए की खुराक पिलाई जाती है। इसके लिए हर छः माह पर बाल स्वास्थ्य एवं पोषण माह उत्सव के रूप में प्रदेश भर में मनाया जाता है। इस दौरान शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में एएनएम द्वारा आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से क्षेत्र के बच्चों को वीएचएसएनडी सत्रों पर विटामिन ए की खुराक दी जाती है।
मौके पर उपस्थित प्रभारी सीएमएस डॉ सुवर्णा कुमार ने बताया कि बच्चे को विटामिन ए की पहली खुराक 9 माह की आयु होने पर पिलाई जाती है। इसके बाद प्रत्येक छः माह के अंतराल पर 5 वर्ष तक बूस्टर डोज दी जाती है। विटामिन ए की खुराक पीने से बच्चों में रतौंधी की बीमारी नहीं होती है तथा बच्चे के रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है।
इस अवसर पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ शालू महेश, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी अरविन्द कुमार, वैक्सीन स्टोर इंचार्ज पंकज तिवारी, यूनिसेफ के मंडलीय समन्वयक संतोष राय, डीएमसी शेषनाथ सिंह, बीएमसी अश्वनी श्रीवास्तव व प्रभात श्रीवास्तव सहित अस्पताल के अन्य स्टाफ मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।