गोण्डा। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त- मन्ना उर्फ मुकेश कोरी पुत्र रामबचन निवासी काशीराम कॉलोनी थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में लड़की की मां द्वारा थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।गिरफ्तारकर्ता टीम मे उपनिरीक्षक रजनीश द्विवेदी मय टीम शामिल रहे।

