रिपोर्ट-पवन कुमार दिवेदी
गोण्डा। जनपद मुख्यालय स्थित सिंचाई डाॅक बंगले में पत्रकार समाज कल्याण समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार पर व आए दिन हो रहे पत्रकारों के उत्पीड़न को रोकने हेतु पत्रकार समाज कल्याण समिति द्वारा लड़ाई लड़ने की बात कहीं गई बैठक पत्रकार समाज कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष नरेंद्र लाल गुप्ता ने कहा पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ और उसके विरुद्ध अगर कोई उत्पीड़न होता है तो व्यापक तौर पर संगठन द्वारा उसकी लड़ाई लड़ी जाएगी तो वही समिति के प्रभारी ए आर उस्मानी ने कहा की सभी पत्रकार अपने कलम के महत्व को समझें और अपनी लेखनी से समाज में हो रही बुराइयों को उजागर करें संगठन महासचिव कहा अगर हम संगठित होकर कोई भी खबर चलाते हैं शासन प्रशासन के खिलाफ तो उस पर जल्द से जल्द सुनवाई होती है उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज के हित में होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि पत्रकारों का दायित्व है, समाज व शासन-प्रशासन के अच्छाइयों और बुराइयों को वह लोगों के सामने लायें। जिससे एक स्वस्थ वातावरण पैदा हो सके। बैठक में जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार द्विवेदी उपस्थित सभी पत्रकारों से अपील की वर्तमान समय को देखते हुए संगठित होना बहुत जरूरी है जब हम संगठित रहेंगे तो हमारा उत्पीड़न कोई नहीं कर पाएगा सभी पत्रकार एकजुट रहें एक दूसरे के सुख दुख में बराबर सहयोग करें इसी के साथ साथ साफ व स्वच्छ पत्रकारिता करने का पूरा प्रयास करें। आए हुए सभी पत्रकारों ने अपने अपने विचार रखे संगठन के सचिव महेश गोस्वामी संगठन के विस्तार पर चर्चा की उन्होंने कहा कि सक्रिय लोगों के जुड़ने से संगठन मजबूत बनेगा। इस अवसर पर दीपक कुमार श्रीवास्तव, पवन कुमार द्विवेदी, कुंवर राजेंद्र सिंह प्रमोद कुमार पांडे ,करन सिंह मोहम्मद आमिर ,मोहित तिवारी, डी एन शुक्ला ,राजेश कुमार ,जगराम दास ,सरताज सहित तमाम पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

