गोण्डा। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अवैध रुप से लकड़ी का व्यापार करने/ काटने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना मोतीगंज पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम सोहास के जंगल से अवैध रुप से लकड़ी काटने के आरोपी अभियुक्त विकास सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी माधवपुर थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से कटी हुई लकड़ी को बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मोतीगंज में गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।गिरफ्तारकर्ता टीम मे उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गौतम मय टीम शामिल रहे।

