गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दत्तनगर व बसालतपुर में एक ही रात में चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाया

 

कर्नलगंज-गोण्डा।  कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दत्तनगर व बसालतपुर में एक ही रात में चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाया। चोरी की घटना के बावजूद पुलिस मौके तक नहीं पहुंची। शनिवार की रात कोतवाली इलाके के दत्तनगर गांव में चोरों ने तीन घरों में दरवाजे का ताला व कुण्डा काटकर चोरी को अंजाम दिया। घटना के दौरान चोर इनवर्टर का बैट्रा, कपड़ा, वर्तन सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई। चोरी का शिकार हुए तीन घरों में दो के गृह स्वामी दूसरे शहरों में रहते है। जबकि एक परिवार अपने घर में ही मौजूद था। हद तो तब हो गई, जब घटना के दूसरे दिन दोपहर तक स्थानीय पुलिस ने वहां कार्यवाही तो दूर हाल जानना भी उचित नहीं समझा। पहली घटना गांव के निवासी पदमाकर मिश्रा के घर पर घटी। ये परिवार अधिकतर लखनऊ स्थित मकान पर रहता है। यहां चोरों ने मुख्य द्वार पर लगे चौनल का कुंडा काटकर अन्य कमरों के ताले तोड़ दिये। घर में लगे इनवर्टर का बैट्रा व आलमारियों से सामान चोरी कर लिया। घर के मालिक के मौजूद न होने से चोरी गये सामानों की पूरी जानकारी नहीं मिल सकी। दूसरी घटना गांव के ही रमाशंकर मिश्रा के घर में हुई, यहां चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़ कर अन्दर प्रवेश किया। इनका परिवार भी दिल्ली में रहकर काम धंधा करता है। यहां भी चोरी गये सामानों की सही जानकारी नहीं मिल सकी। पड़ोसियों ने बताया कि कुछ माह पहले ही इसी घर को चोरों ने निशाना बनाया था तब काफी नुकासान हुआ था। तीसरी घटना गांव के ही निवासी राम प्रकाश उर्फ सुदामा के घर पर घटी इनका परिवार घर में ही सोया हुआ था। इनके यहां चोरों ने कमरों के ताले व कुण्डे तोड़कर बर्तन, कपड़े सहित कुछ रूपये नकद व जरूरी सामान उठा ले गए। ग्राम बसालतपुर में दो घरों में चोरियां हुई जिसमें नान्हू यादव व ईश्वर दीन के घर से चोर हजारों का सामान चोरी कर ले गए जिसकी तहरीर कोतवाली में दी गई है। गांव वालों ने बताया कि घटना की सूचना फोन द्वारा पुलिस को दे दी गई है। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि मामले की कोई जानकारी या तहरीर नही मिली है।





”go"