गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

17 अक्टूबर को होगी जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा

 
bhartee-pareeksha

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में सहायक अध्यापक व प्रधानाध्यापकों के पदों पर भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। बता दें कि यह कार्यक्रम सहायक अध्यापक के 1504 व प्रधानाध्यापकों के 390 पदों के लिए जारी किया गया है। कार्यक्रम के मुताबिक, शासन ने यह परीक्षा 17 अक्तूबर 2021 को कराने का निर्णय लिया है। हालांकि, शासन की तरफ से पहले इस परीक्षा को 10 अक्टूबर को कराने का निर्णय लिया गया था।

विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन आरवी सिंह द्वारा परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव को 02 सितंबर को परीक्षा से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम भेज दिया गया है। मंडल स्तर पर जनपदीय समिति द्वारा परीक्षा केंद्रों का निर्धारण 10 सितंबर तक हर हाल में कर लिया जाएगा। बताया कि सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक भर्ती के लिए पांच लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

12 अक्टूबर तक दिए जाएंगे प्रवेश पत्र

अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 5 अक्तूबर निर्धारित है। केंद्र व्यवस्थापक को अभ्यर्थियों के स्कैन किए हुए प्रवेश पत्र 12 अक्टूबर तक दे दिए जाएंगे। 13 अक्तूबर तक प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट सभी जनपद के मुख्यालयों को हर हाल में भेज दी जाएगी। परीक्षा की तिथि 17 अक्टूबर 2021 है।

दो पालियों में होगी परीक्षा

परीक्षा दो पालियों में होगी। सहायक अध्यापक, प्रधानाध्यापक प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से अपराहन 12:30 रखा गया है। प्रधानाध्यापक पद के लिए दूसरे प्रश्न पत्र की परीक्षा दोपहर 2 से 3 बजे के बीच संपन्न होगी।

21 अक्तूबर को जारी होगी आंसर की

21 अक्टूबर को आंसर की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। 25 अक्तूबर तक उत्तरमाला पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि होगी। इसके बाद 8 नवंबर तक प्राप्त आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञों की गठित समिति द्वारा निराकरण किया जाएगा। 10 नवंबर 2021 तक विचार करने के बाद नई उत्तरमाला वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। 12 नवंबर को परीक्षा फल घोषित कर दिया जाएगा।

दो पालियों में होगी परीक्षा
परीक्षा दो पालियों में होगी। सहायक अध्यापक, प्रधानाध्यापक प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से अपराहन 12:30 रखा गया है। प्रधानाध्यापक पद के लिए दूसरे प्रश्न पत्र की परीक्षा दोपहर 2 से 3 बजे के बीच संपन्न होगी।

21 अक्तूबर को जारी होगी आंसर की
21 अक्टूबर को आंसर की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। 25 अक्तूबर तक उत्तरमाला पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि होगी। इसके बाद 8 नवंबर तक प्राप्त आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञों की गठित समिति द्वारा निराकरण किया जाएगा। 10 नवंबर 2021 तक विचार करने के बाद नई उत्तरमाला वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। 12 नवंबर को परीक्षा फल घोषित कर दिया जाएगा।

पहले 11 अप्रैल को होनी थी परीक्षा
पहले यह परीक्षा 11 अप्रैल को होनी थी लेकिन इसकी तिथि बदलकर 18 अप्रैल कर दी गई थी। अप्रैल महीने में कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रकोप अधिक होने के चलते परीक्षा स्थगित करनी पड़ी थी।


”go"