गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

दुष्कर्म में असफल होने पर की चचेरी बहन की हत्या, झाड़ि‍यों में फेंकी लाश

phenkee-laash


 खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से है। यहां रिश्तों का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, दुष्कर्म में असफल होने पर भाई ने चचेरी बहन की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी भाई ने शव को झाडियों में फैंक दिया। परिजनों की तहरीर पर भाई को पुलिस ने हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

यह वारदात कानपुर जिले के जवाहर नगर थाना क्षेत्र के शिवली गांव की है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, गांव निवासी 22 वर्षीय युवती रक्षाबंधन के पर्व पर वह अपने मायके में शिवली आई थी। गुरुवार रात गर्मी लगने के कारण वो चचेरे भाई के यहां चली गई और पंखे में जाकर सो गई। देर रात उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म का प्रयास किया पर विफल रहने पर उसने घर में रखी चाकू से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह जब बेटी वापस नहीं लौटी तो पिता व मां ने चचेरे भाई से पूछा तो उसने सुबह ही निकल जाने की बात कही।

परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो चचेरे भाई मंगल के घर से कुछ दूर झाड़ियों में उसका शव पड़ा मिला। उसके सिर व गर्दन में गहरे घाव थे। सूचना पर सीओ रसूलाबाद बृजेंद कुमार व अकबरपुर कोतवाल आमोद कुमार सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटना की छानबीन की। मृतका के भाई की तहरीर पर चचेरे भाई मंगल को हिरासत में ले लिया। शिवली कोतवाल ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में दुष्कर्म के प्रयास के विरोध पर युवती की हत्या होने की बात सामने आई है।

थाना प्रभारी शिवली आमोद कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया। बताया कि हत्यारोपित से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी।


”go"