भारत के तीरंदाज हरविंदर सिंह ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए टोक्यो पैरालंपिक (Tokyo Paralympics) में ब्रॉन्ज मेडल जीता. यह तीरंदाजी में भारत का पैरालंपिक का अब तक का पहला पदक है. इसी के साथ भारत के नाम टोक्यो पैरालंपिक खेलों में कुल 13 पदक हो गए हैं जो उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. हरविंदर ने कोरिया के किम मिन सू को हराकर टोक्यो पैरालंपिक की पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में कांस्य पदक जीता.

