गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

वेज मंचूरियन ग्रेवी कैसे बनाये

veg-manchurian

( वर्तिका श्रीवास्तव )
वेज मंचूरियन ग्रेवी भारतीय चाइनीज़ डिश है ये खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होती हैं और इस मंचूरियन को बनाना भी कोई भारी काम नहीं। बस मिली जुली सब्जियों की बॉल्स को तल कर और फिर इन्हे स्पाइसी सॉस में डालकर बनाई गयी है।  इस स्वादिष्ट डिश मंचूरीयॅन ग्रेवी को आप चिल्ली पोटैटोपोटेटो , चिल्ली पनीर , राइस या नूडल्स किसी के भी साथ में सर्व कर सकते हैं अगर आप चाहें तो तली हुई मंचूरीयॅन बॉल्स को नाश्ते के तौर पर भी सर्व कर सकते हैं।

वेज मंचूरियन ग्रेवी बनाने की आवश्यक सामग्री -

क्रम संख्या सामग्री नाम सामग्री मात्रा
01 प्याज 75 ग्राम
02 पत्ता गोभी 100 ग्राम
03 कालीमिर्च 1 चम्मच
04 कच्चा लहसुन 50 ग्राम
05 लालमिर्च 100 ग्राम
06 फ़ूड कलर आवश्यकता अनुसार
07 आरारोट ( corn flour) 75 ग्राम
08 सोया सॉस 20 मिली ग्राम
09 विनेगर 100 मिली ग्राम
10 अजीनो मोटो 10 ग्राम
11 टोमेटो सॉस 10 मिली ग्राम
12 चिली सॉस 10 मिली ग्राम
13 नमक स्वाद अनुसार
14 चीनी 10 ग्राम
15 पानी 2 लीटर
16 तेल या रिफाइंड 75 ग्राम
नोट -यदि आप चाहे तो इसमें गाजर या अदरख भी अपने टेस्ट के अनुसार डाल सकते है। 

वेज मंचूरियन ग्रेवी मसाला तैयार करने  की विधि -

  1. सबसे पहले आप प्याज को काट कर बारीक़ कर ले। 
  2. इसके बाद पत्ता गोभी को आधा इंच के लगभग चौकोर काट ले। 
  3. इसके बाद कालीमिर्च को पीसकर पाउडर तैयार कर ले। 
  4. कच्चा लहसुन को मिक्सी जार में पीस कर पेस्ट बना ले। 
  5. लाल मिर्च को पानी में 08-10 मिनट उबाल ले। 
  6. इसके बाद अब आप लाल मिर्च को मिक्सी जार में पीस कर पेस्ट बना ले। 
  7. आरारोट को 200 ग्राम पानी में अच्छे से खोल कर इसका पतला पेस्ट तैयार कर ले। 

वेज मंचूरियन ग्रेवी बनाने  की विधि -

  1. सबसे पहले आप गैस पर भगौना रखे और इसमें 75 ग्राम  रिफाइंड डाले। इसके बाद गैस  जलाकर मीडियम आंच कर ले और इसमें प्याज डाल कर हल्का गुलाबी भूने । 
  2. अब आप  इसमें कालीमिर्च पाउडर ,लहसुन पेस्ट ,लाल मिर्च पेस्ट डालकर हल्का सा भून ले। 
  3. इसके बाद अब आप इसमें 2 लीटर पानी डाले। 
  4. इसके बाद  इसमें फ़ूड कलर ,विनेगर ,सोया सॉस ,टोमेटो सॉस ,चिली सॉस ,अजीनो मोटो ,नमक ,चीनी डालकर आंच को तेज कर दे। 
  5. जब थोड़ा  खौलने लगे तो इसमें पत्ता गोभी डालकर अच्छे से मिक्स  दे। 
  6. जब पूरा खौलने लगे तो आप आरारोट का खोल लेकर उसे कलछुल या पलटा से खूब चलाये । और थोड़ा -थोड़ा आरारोट का पेस्ट लगभग तीन चक्कर में डाल-डाल कर उसे कलछुल या पलटा से बराबर चलाते रहे जिससे उसमे गुठली न पड़े। जब आपको लगे की आपकी वेज मंचूरियन ग्रेवी हल्का गाढ़ी हो गई है तो आप गैस बंद कर वेज मंचूरियन ग्रेवी को ठंडा होने के लिए रख दे। अब आपका बाजार जैसा वेज मंचूरियन ग्रेवी बनकर तैयार हो चुकी है। 
महत्वपूर्ण सुझाव:-
  • यदि आप चाहे तो बिना फुलाए डायरेक्ट लाल मिर्च को उबाल सकते है। 
  • मिर्च को उबाल देने से उसका कच्चापन निकल जाता है और आपका सॉस ज्यादा दिन तक अच्छा रहेगा। 
  • सॉस में विनेगर डालने से सॉस ज्यादा दिन तक अच्छा रहेगा। 
  • ध्यान रखे कि जब आपकी वेज मंचूरियन ग्रेवी थोड़ा कहलने लगे तभी पत्ता गोभी डाले। 
  • आरारोट का घोल थोड़ा-थोड़ा करके तीन से चार चक्कर चलाये,जिससे आपके चटनी में गुठली न पड़े। नहो तो आप की चटनी ख़राब हो जाएगी । 
  • यदि आप चाहे तो इस वेज मंचूरियन ग्रेवी  को फ्रिज में रखकर कुछ दिनों के लिए स्टोर कर सकते है। 
  • मुझे विश्वास है कि आपको यह वेज मंचूरियन ग्रेवी की रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी, अगर आपके पास इस रेसिपी से जुड़ी कोई सवाल है तो आप बेझिझक हमसे पूछ सकते है।  मै कोशिस करुँगी कि आपके समस्या  को जल्द से जल्द खत्म कर दूँ।  और इसके अलावा यदि आपको किसी और रेसिपी के बारे में जानना है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स के जरिये पूछ सकते है और मै उसे अपने अगले पोस्ट के द्वारा जानकारी देने का प्रयास करुँगी। 

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"