गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

मिल्क केक घर पर कैसे बनाये

cake

 ( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए मिल्क केक रेसिपी लाए हैं। उत्तर भारत में मिल्क केक बेहद पॉपुलर है। इसे मावा केक और खोया केक भी कहते हैं। यह दूध से बनता है और बेहद स्‍वादिष्‍ट होता है। इसीलिए लोग हमसे अक्‍सर मावा केक बनाने की विधि पूछते रहते हैं। आप भी इसे एक बार खाएंगे, तो इसके फैन हो जाएंगे। तो फिर झटपट मिल्क मिल्क केक बनाने की विधि नोट करें और आज ही इसे ट्राई करें। हमें उम्‍मीद है कि मिल्क केक रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।

मिल्क केक बनाने के लिए ज़रूरी सामग्री –

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 दूध 02 लीटर
02 देशी घी 1/2 छोटा चम्मच
03 शक्कर 01 कप
04 नींबू का रस 1/2 छोटा चम्मच
05 इलायची पाउडर 01 छोटा चम्मच

मिल्क केक बनाने की विधि -

  • मिल्क केक रेसिपी के लिए सबसे पहले एक भारी तले की कढा़ई में दूध को तेज आंच पर गर्म करें। जब दूध में उबाल आने वाला हो, उसे कलछी से लगातार चलायें। कलछी को कढ़ाई के तले तक ले जायें, जिससे दूध तले में चिपके नहीं। 
  • जब दूध 1/3 भाग रह जाए, तो गैस को धीमा कर दें। अब एक छोटे से बाउल में नींबू का रस लें और उसमें 2 बड़े चम्मच पानी डाल कर मिला लें। इसके बाद नींबू के रस को दूध में डाल दें।
  • अब 30-40 सेकेंड दूध को ऐसे ही पकने दें। इसके बाद दूध को पुन: चलाएं और जब तक दूध अच्छी तरह से गाढ़ा न हो जाए, उसे पकने दें।
  • थोड़ी देर में दूध गाढा़ होकर दानेदार जैसा हो जाएगा। अब इसमें शक्कर डाल दें और चलाते हुए तब तक पकाएं, जब तक इसका रंग हल्का भूरा न हो जाए और वह रबड़ी जैसा न बन जाए।
  • दूध के रबड़ी जैसा बनने पर पर इसमें इलाइची पाउडर डाल दें और एक बार अच्छी तरह से चला कर गैस बंद कर दें।
  • अब एक छोटा सा बर्तन लें और उसमें अंदर की ओर देशी घी अच्छी तरह से लगा दें। इसके बाद दूध के मिश्रण को इस बर्तन में पलट लें और जमने के लिए 24 घंटे के लिए छोड़ दें। 24 घंटे में मिल्क केक जम कर तैयार हो जाएगा।
  • अब इसे बर्तन से निकालने के लिए सबसे पहले भगोने को 6-7 सेकेंड के लिए आग पर रखें, फिर एक तेज चाकू से केक को बर्तन से छुड़ा लें।
  • जब केक चारों ओर से बर्तन की सतह छोड़ दे, इसे किसी बड़ी प्लेट पर पलट कर थपथपा लें। इससे मिल्क केक प्लेट में अच्छी तरह से निकल आएगा।
  • अब आपकी मिल्क केक बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। आपका स्वादिष्ट मिल्क केक  तैयार है। बस इसे चाकू से मनचाहे आकार में काटें और फिर पूरे परिवार के साथ मिल्क केक का आनंद लें।

आवश्यक सुझाव -

यदि आप मिल्क केक बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"