गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

काजू पनीर बर्फी घर पर कैसे बनाये

barphee

( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए काजू बर्फी रेसिपी लाए हैं। काजू बर्फी स्वीट आप किसी भी खास मौके, जैसे कि पार्टी या फिर त्यौहार में बना सकते हैं। काजू पनीर की बर्फी का प्रयोग व्रत में भी कर सकते हैं। यही कारण है कि लोग हमसे अक्सर पूछते रहते हैं। तो फिर आप भी काजू की बर्फी बनाने की विधि नोट करें और आज ही ट्राई करें। हमें उम्‍मीद है कि यह काजू बर्फी रेसिपी आपको पसंद आएगी।

काजू पनीर बर्फी बनाने के लिए ज़रूरी सामग्री –

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01पनीर 250 ग्राम
02दूध 250 मि.ली.
03काजू 150 ग्राम (दूध में दो घंटे भीगे हुए)
04शक्‍कर 150 ग्राम
05घी 02 बड़े चम्मच
06हरी इलायची 04 (छील कर पीसी हुई)
07पिस्ता 10 (बारीक कतरे हुए)
08पीला रंग 01 छोटा चम्‍मच (ऑप्‍शनल)

काजू की बर्फी बनाने की विधि-

  • काजू बर्फी रेसिपी इन हिंदी  के लिए सबसे पहले काजू (दूध सहित) को मिक्सी में डाल कर पीस लें। उसके बाद काजू पेस्ट में शक्‍कर और पसला हुआ पनीर  डालें और उन्हें एक मिक्सी में पीस लें। 
  • अब एक नॉन स्टिक पैन में दो चम्मच घी डालें और उसे गरम करें। घी गरम होने पर उसमें काजू का पेस्ट और पीला रंग डालें और मीडियम आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं।
  • मिश्रण जब गाढ़ा हो जाए और घी छोड़ने लगे, तो उसमें इलायची पाउडर डाल दें और चलाकर गैस बंद कर दें।
  • अब एक प्लेन प्लेट/थाली लेकर उसमें हल्का सा घी लगा दें और तैयार मिश्रण मिश्रण को उसमें निकाल कर चम्मच की सहायता से बराबर कर लें।
  • इसके बाद उसमें ऊपर से कतरे हुये पिस्ते डालें और चम्मच से दबा कर 2 घंटे के लिए रख दें। 2 घंटे में बर्फी अच्छी तरह से जम जाएगी। जमी हुई बर्फी की प्लेट उठाएं और चाकू की सहायता से उसे मनचाहे आकार में काट लें।
  • लीजिए, काजू की बर्फी बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपकी स्वादिष्ट काजू पनीर की बर्फी तैयार है। इसे सर्विंग बाउल में निकालें और घर वालों के साथ आनंद लें।

आवश्यक सुझाव -

यदि आप काजू पनीर बर्फी बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।



No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"