गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

मूंग दाल हलवा घर पर कैसे बनाये

moong-daal

 ( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए मूंग दाल हलवा रेसिपी लेकर आए हैं। इसे दाल का हलवा या मूंग का हलवा भी कहते हैं। दाल से बना हलवा बेहद लजीज होता है। चाहे शादी हो या फिर पार्टी, इसकी सभी जगह डिमांड रहती है। इसीलिए लोग हमसे अक्सर मूंग दाल का हलवा रेसिपी पूछते रहते हैं। आप भी मूंग दाल हलवा बनाने की विधि ट्राई करके देखें। हमें उम्‍मीद है कि मूंग दाल हलवा रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।

मूंग दाल हलवा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 धुली मूंग दाल 100 ग्राम
02 देशी घी 100 ग्राम
03 शक्कर 150 ग्राम
04 मावा / खोया 100 ग्राम
05 काजू 20 (बारीक कतरे हुए)
06 किशमिश 20 नग
07 बादाम 10 नग (बारीक कतरे हुए)
08 छोटी इलाइची 05 नग (छील कर पिसी हुई)

मूंग दाल हलवा बनाने की विधि -

  • मूंग दाल हलवा रेसिपी के लिए सबसे पहले मूंग की दाल को धो लें और उसे तीन घंटे के लिये पानी में भिगो दें। तीन घंटे बाद दाल को धुल कर उसका पानी निकाल दें और उसे मिक्सी में हल्का महीन पीस लें। 
  • अब कढ़ाई को गैस पर गरम करें। कढ़ाई गर्म होने पर उसमें देशी घी डालें। घी के पिघलने पर उसमें दाल डालें और मीडियम आंच पर चलाते हुए दाल को भूनें।
  • लगभग 20-25 मिनट में दाल घी छोड़ देगी और वह कढ़ाई से भी नहीं चिपकेगी। ऐसा होेने पर दाल को किसी बर्तन में निकाल कर रख दें। 
  • अब कढ़ाई में मावा (खोया) डालें और उसे भी चलाते हुए हल्का भून लें। ये का ++++अहम पार्ट है, इसलिए इसे ध्यान से करें। मावा भुनने के बाद उसे भी निकाल लें और दाल वाले बर्तन में रख दें।
  • इसके बाद एक बर्तन में शक्कर लें और चीनी के बराबर पानी डालें तथा उसे गर्म करें। पानी को अच्छी तरह से उबालें और उसकी चाशनी बना लें। चाशनी बनने पर उसे गैस से उतार लें।
  • अब कढ़ाई को दुबारा गैस पर रखें और उसमें दाल का मिश्रण तथा चाशनी डाल दें और धीमी आंच पर चलाते हुए पकाएं। लगभग छ: से सात मिनट में चाशनी और दाल आपस में अच्छी तरह से मिल जाएगी। इसके बाद गैस बंद कर दें।
  • लीजिए मूंग दाल हलवा बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपका मूंग दाल हलवा Moong Dal Halwa रेडी है। बस इसे काजू, किशमिश, बादाम और पिसी इलाइची से गार्निश करें और सर्व करें। वैसे इसे आप इसे फ्रिज में रख कर एक सप्ताह तक इसका सेवन कर सकते हैं।

आवश्यक सुझाव -

यदि आप मूंग दाल हलवा बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"