गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

मैगी मसाला पाउडर कैसे बनाये

masaala-paudar

 ( वर्तिका श्रीवास्तव )
मैगी मसाले पाउडर का इस्‍तेमाल हम मैगी के अलावा कई तरह के सब्जियों में भी करते है क्‍योंकि इससे सब्‍जी का स्‍वाद मैगी जैसा लगने लगता है। हालांकि बाजार में मैगी का मसाला आसानी से मिल  जाता है लेकिन बाजार में मिलने वाला मैंगी का मसाला हेल्‍थ के लिए अच्‍छा नहीं होता है। खासतौर पर बच्चों की हेल्थ के लिए यह मसाला अच्‍छा नहीं होता है। लेकिन अगर आपको मैगी मसाला पाउडर पसंद हैं तो आप इसे घर पर भी बना सकती हैं। इस मसाले के इस्‍तेमाल से आपके खाने का जायका तो बढ़ेगा ही, साथ ही यह आपकी हेल्‍थ को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएगा। आइए इसे बनाने की आसान तरीके के बारे में जानें।

मैगी मसाला बनाने की आवश्यक सामग्री -

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 लहसुन पाउडर 1 बड़ा चम्मच
02 लाल मिर्च पाउडर 1/2 बड़ा चम्‍मच
03 प्याज पाउडर 1 बड़ा चम्मच
04 धनिया पाउडर 1 बड़ा चम्मच
05 गरम मसाला 1 बड़ा चम्‍मच
06 मेथीदाना पाउडर 1/4 बड़ा चम्‍मच
07 हल्दी 1/4 बड़ा चम्‍मच
08 जीरा पाउडर 1 बड़ा चम्‍मच
09 नमक 1 बड़ा चम्‍मच
10 अमचूर 1/2 बड़ा चम्‍मच
11 कॉर्नफलोर या आरारोट 1 बड़ा चम्‍मच
12 चीनी 1 बड़ा चम्मच
13 काली मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच
मैगी मसाला मसाला बनाने की विधि -
  • मैगी मसाला पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन और प्‍याज को सूखाकर पाउडर बना लें। 
  • फिर एक मिक्सर में सारे मसाले मिलाकर अच्छी तरह पीस लें। 
  • अगर आपको किसी डिश में टैंगी फ्लेवर चाहती हैं तो इस मसाले में टमाटर पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
  • आपका बाजार में मिलने वाले मैगी मसाले जैसा पाउडर तैयार है। आप इसे एक कंटेनर में भरकर रख सकती हैं। 
  • अब आप इस मसाले का इस्‍तेमाल मैगी के अलावा नूडल्स, पास्ता और सब्जी में भी कर सकती हैं।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप मैगी मसाला पाउडर बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें। 



”go"