( वर्तिका श्रीवास्तव )
मसाला डोसा खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। लेकिन आपने नोटिस किया होगा कि आपके द्वारा बनाए जाने वाले मसाला डोसा और गन पाउडर में वह टेस्ट नहीं होता है जो साउथ इंडियन लोगों के खाने में आता है। कभी सोचा है ऐसा क्यों तो मै आपको बता रही हूँ कि ऐसा गन पाउडर के कारण होता है। जी हां हम लोग घर में डोसा या सांभर बनाते हैं उसमें बाजार में मिलने वाला डोसा मासाला डालते हैं। जबकि इसमें गन पाउडर का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपको भी अपने हाथों से बने हुए डोसे और सांभर में साउथ इंडियन टेस्ट लाना है तो घर पर बना हुआ गन पाउडर ( डोसा मासाला) का इस्तेमाल करें। इसे बनाने के तरीके के बारे में जानें।
डोसा मासाला ( गन पाउडर) बनाने की आवश्यक सामग्री -
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | चना दाल | 1 छोटी कटोरी |
| 02 | साबुत धनिया | 1/2 छोटी कटोरी |
| 03 | पिसी लाल मिर्च | 1/2 कटोरी |
| 04 | करी पत्ता | 8-10 पीस |
| 05 | साबुत जीरा | 1/2 छोटी कटोरी |
| 06 | मेथी दाना | 1/2 छोटी कटोरी |
| 07 | लहसुन | 8-10 कलियां |
| 08 | उड़द दाल | 1/2 छोटी कटोरी |
| 09 | इमली | 4-5 बड़े पीस |
| 10 | सरसों/राई दाना | 1/4 छोटी कटोरी |
| 11 | पिसी हींग | 1/2 छोटा चम्मच |
| 12 | नमक | 1 बड़ा चम्मच |
डोसा मासाला ( गन पाउडर) बनाने की विधि -
गैस पर धीमी आंच पर एक कड़ाही रखें और उसमें चना दाल, साबुत धनिया, जीरा, मेथी दाना, उड़द दाल और सरसों डालकर ड्राई ही भून लें।
फिर कुछ समय बाद इसमें इमली, लहसुन, करी पत्ता, पिसी हींग, पिसी लाल मिर्च और नमक डालकर 7-8 मिनट तक भूनें।
जब मसाले अच्छी तरह से भुन जाएं और उसमें से खुशबू आने लगे तो आंच बंद कर दें और सारे मसालों को ठंडा होने के लिए रख दें।
अब इन सारे मसालों को मिक्सी में डालकर पीस लें। आपका गन पाउडर तैयार है। आप चाहे तो इसे एयर टाइट कंटेनर में डालकर स्टोर भी कर सकती हैं।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप डोसा मासाला ( गन पाउडर) बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

