गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

कलाकंद घर पर कैसे बनाये

par-kaise-banaaye

 (वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए कलाकंद रेसिपी लेकर आए हैं। कलाकंद स्वीट त्यौहार के अवसर पर बनाने के लिए यह एक सर्वोत्तम डिश है और इसे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी पसंद करते हैं। इसे दूध की बर्फी भी कहते हैं। गांव और कस्बों में यह मिठाई खूब पसंद की जाती है। आप भी अगर एक बार कलाकंद मिठाई खाएंगे, तो इसके स्वाद के दिवाने हा जाएंगें। तो फिर सोच क्या रहे है, झटपट कलाकंद बनाने की विधि नोट करें और आज ही इसे ट्राई करें। हमें उम्‍मीद है कि कलाकंद बनाने की विधि आपको पसंद आएगी।

कलाकंद  बनाने के लिए ज़रूरी सामग्री –

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01मावा/खोया 250 ग्राम
02पनीर 250 ग्राम
03शक्कर 200 ग्राम (पिसी हुई)
04तेल 02 छोटे चम्मच
05छोटी इलाइची 05 (पिसी हुई)
06बादाम 10 (लम्बाई में बारीक कटे हुए)

कलाकंद बनाने की विधि -

  • कलाकंद रेसिपी के लिए सबसे पहले एक भारी तले की कढ़ाई लें और उसमें एक छोटा चम्मच घी डालकर गरम करें। घी गरम होने पर उसे कढ़ाई में चारों ओर फैला लेें। उसके बाद मावा (खोया) को तोड़ कर कढ़ाई में डालें और उसे चलाते हुए खुश्बू आने तक भून लें। 
  • जब उसमें से खुश्बू आने लगे तो उसमें पनीर को मैश करके डाल दें और चलाते हुए भूनें। लगभग सात-आठ मिनट में मिश्रण ड्राई हो जाएगा और दोनों चीजें आपस में मिल जाएगीं। ऐसे में उसे गैस से उतार लें और ठंडा होने दें।
  • जब यह मिश्रण हल्का गुनगुना रह जाए, इसमें शक्कर और इलाइची पाउडर मिला दें और सारी चीजों को आपस में अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • अगर आपने गरम मिश्रण में शक्कर मिला दिया, तो शक्कर पिघल जाएगी और मिश्रण पतला हो जाएगा। यदि त्रुटिवश ऐसा हो जाए, तो उसमें आवश्यकतानुसार मिल्क पाउडर मिलाकर संतुलित किया जा सकता है।
  • इसके साथ ही अगर मिश्रण बहुत ज्यादा ठंडा हो जाए, तब उसमें शक्कर मिलाने पर वह भुरभुरा हो सकता है, जिससे उसके जमने में दिक्कत होगी। ऐसी दशा में उसे कढ़ाई में डालकर दुबारा गर्म कर लें, जिससे वह हल्का सा पिघल जाएगा और जमने लायक बन जाएगा।
  • जब पनीर और खोया के मिश्रण में शक्कर अच्छी तरह से मिल जाए और वह जमाने के लिए तैयार हो, तो एक बराबर प्लेट या थाली लें और उसकी सतह पर घी लगाकर चिकना कर लें। अब उस मिश्रण को इस प्लेट में डालें और बराबर करके अच्छी तरह से दबा दें।
  • इसके बाद ऊपर से कतरे हुए बादाम डालें और उन्हें भी दबा दें। अब इस प्लेट/थाली को फ्रिज में रख दें। इसे दो घंटे बाद निकालें और किसी तेज चाकू से मनचाहे आकार में काट लें।
  • अब आपकी कलाकंद बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। आपकी कलाकंद मिठाई तैयार है। इसे सर्विंग बाउल में निकालें और सर्व करें। आप चाहें तो इसे फ्रिज में रखकर एक सप्ताह तक उपयोग में ला सकते हैं।

आवश्यक सुझाव -

यदि आप कलाकंद बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।



No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"