गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

मावा पेड़ा घर पर कैसे बनाये

 
peda

( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए पेड़ा रेसिपी लेकर आए हैं। पेड़ा मावा और दूध से बनता है। इसीलिए इसे मावा पेड़ा दूध पेड़ा और मिल्‍क पेड़ा भी कहते हैं। मावा पेड़ा खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। इसे 15-20 दिनों तक रख कर खाया जा सकता है। वैसे भारत में मथुरा का पेड़ा बहुत मशहूर है। मिल्‍क पेड़ा उत्‍तर भारत में विशेष रूप से लोकप्रिय है। आप भी पेड़ा बनाने की विधि नोट करें और आज ही इसे ट्राई करके देखें। हमें उम्‍मीद है कि पेड़ा रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।

मावा पेड़ा बनाने के लिए ज़रूरी सामग्री –

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 मावा/खोया 500 ग्राम
02 दूध 1/2 कप
03 शक्कर/बूरा 500 ग्राम
04 छोटी इलाइची 8-10 नग

पेड़ा बनाने की विधि -

  • पेड़ा रेसिपी की खास बात यह है कि इसमें शक्कर की जगह पर बूरा का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपको बाजार में बूरा नहीं मिलता है, तो आप उसे घर पर भी बना सकते हैं। 
  • बूरा बनाने की विधि : बूरा बनाने के लिए एक कढ़ाई में शक्कर और पौने चार (1 3/4) कप पानी मिलाकर गर्म करें और उसे बीच-बीच में चलाते रहें।
  • जब घोल में उबाल आने लगे, उसमें 1 बड़ा चम्मच दूध डाल दें। घोल के ऊपर तैर आई गंदगी को निकाल दें और इसे 7-8 मिनट पका लें। अब तक घोल जमने की हालत में आ जाएगा।
  • अब गैस बंद कर दें और दूध को गैस से उतार कर अलग रख दें। अब एक छोटा चम्मच घी शक्कर के घोल में डालें और उसे चलाते हुए ठंडा करें। ठंडा होने पर शक्कर का घोल बूरा में बदल जाएगा।
  • अब एक भारी तले की कढ़ाई में मावा/खोया डाल कर उसे चलाते हुए भून लें। जब मावा/खोया का रंग बदलने लगे उसमें थोड़ा-थोड़ा दूध डालते रहें। मावा को चलाते हुए हल्का भूरा होने तक भून लें। जब मावा हल्का भूरे रंग का हो जाए, गैस ऑफ कर दे और मावा को ठंडा होने दें।
  • अब तैयार बूरा में से 1/2 कप बूरा निकाल लें और बाकी का बूरा मावा में डाल दें। साथ ही इलाइची (कुटी हुई) भी मावा में मिला दें और अच्छी तरह से चला दें। अब आपके पेड़े बनने के लिए तैयार हैं।
  • पेड़े बनाने के लिये मावा के मिश्रण से छोटे नींबू के बराबर मिश्रण लें और उसे हथेलियों से गोल कर लें। इसके बाद पेडे को बचे हुए बूरे में रखें और इस तरह से चलायें, जिससे बूरा उसके चारों ओर लिपट जाए।
  • अब पेडे को एक हथेली में रखकर ऊपर से दूसरे हाथ से दबायें और उसेे चपटा कर लें। इसी तरह से सारे मिश्रण के पेड़े तैयार करे लें और उन्हें 2-3 घंटे के लिए पंखे के नीचे रख दें।
  • अब आपकी पेड़ा बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। आपके स्‍वादिष्‍ट मावा पेड़ा तैयार हैं। चाहें तो आप इन्हें तुरंत इस्तेमाल करें, या फिर एयर टाइट कंटेनर में रख कर 15-20 दिनों तक आनंद लें।

आवश्यक सुझाव -

यदि आप कलाकंद बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"