( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए गोंद लड्डू रेसिपी लाए हैं। गोंद के लड्डू में सोंठ का भी उपयोग होता है। इसलिए इसे सोंठ के लड्डू भी कहते हैं। सोंठ के लड्डू आमतौर से जच्चा को डिलीवरी के बाद भी दिये जाते हैं। ये बहुत पौष्टिक होते है और शरीर को ताकत प्रदान करते हैं। गोंद के लड्डू बनाकर काफी समय तक रखा जा सकता है और सुबह नाश्ते या फिर खाने के बाद बच्चे और बड़े सभी खा सकते हैं। आप भी गोंद के लड्डू बनाने की विधि नोट करें और आज ही इसे ट्राई करें। हमें यकीन है कि सोंठ लड्डू रेसिपी आपको पसंद आएगी।
गोंद के लड्डू बनाने के लिए ज़रूरी सामग्री –
क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
---|---|---|
01 | आटा | 250 ग्राम |
02 | शक्कर | 200 ग्राम (पिसी हुई) |
03 | देशी घी | 250 ग्राम |
04 | सोंठ | 50 ग्राम |
05 | गोंद | 50 ग्राम |
06 | बादाम | 50 ग्राम (कटे हुए) |
07 | काजू | 50 ग्राम (कटे हुए) |
08 | किशमिश | 50 ग्राम |
गोंद के लड्डू बनाने की विधि -
- गोंद लड्डू रेसिपी के लिए सबसे पहले गोंद को साफ करके छोटा-छोटा तोड़ लें। इसके बाद कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच घी डाल कर गर्म करें और उसमें गोंद को भून लें। अब गोंद को एक प्लेट में निकाल कर रख लें और उसे ठण्डा होने दें।
- कड़ाही में 1 चम्मच घी गर्म करें और उसमें सोंठ को लगभग 2 मिनट तक भून लें। फिर उसे भी एक प्लेट में निकाल कर रख लें।
- अब कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच देशी घी डाल कर गर्म करें और फिर उसमें आटा डाल कर भूनें। जब आटा सुनहरा हो जाए, उसे उतार लें और ठण्डा होने दें।
- अब भूने हुए गोंद को बेलन से पीस कर चूरा बना लें। इसके बाद आटे में शक्कर, सोंठ, गोंद, मेवा डाल कर अच्छी तरह से मैश कर लें।
- अब बचा हुआ घी मिश्रण में मिलाएं और उसे अच्छी तरह से मिलाकर हाथ से मनचाहे आकार के लड्डू बना लें।
- लीजिए गोंद के लड्डू बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपके गोंद के लड्डू तैयार हैं। इन्हें एयर टाइट बॉक्स में रखें और 15-20 दिनों तक उपयोग करें।
आवश्यक सुझाव -
यदि आप गोंद के लड्डू बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।