आज हम आपके लिए बेसन बर्फी रेसिपी लेकर आए हैं। बेसन बर्फी खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। इसे बेसन की चक्की भी कहते हैं। इसीलिए लोग हमसे अक्सर बेसन की बर्फी बनाने का तरीका पूछते रहते हैं। बेसन की बर्फी बनाने में बेहद सरल है। इसे आप किसी खास मौके पर अपने घर में आसानी से बना सकते हैं और 15 दिनों तक रख कर इस्तेमाल कर सकते हैं। तो अब देर न करें और फटाफट बेसन की बर्फी बनाने की विधि नोट करें। हमें उम्मीद है कि बेसन की बर्फी बनाने की रेसिपी आपको जरूरी पसंद आएगी।
बेसन की बर्फी बनाने के लिए ज़रूरी सामग्री –
क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
---|---|---|
01 | बेसन | 250 ग्राम |
02 | शक्कर | 250 ग्राम |
03 | देशी घी | 200 ग्राम |
04 | दूध | 02 बड़े चम्मच |
05 | काजू | 02 बड़े चम्मच (बारीक कतरे हुए) |
06 | बादाम | 02 बड़े चम्मच (बारीक कतरे हुए) |
07 | पिस्ता | 01 बड़ा चम्मच (लम्बे कटे हुए) |
08 | छोटी इलाइची | 05 नग (छीलकर पीसी हुई) |
बेसन की बर्फी बनाने की विधि -
- बेसन बर्फी बनाने के लिये सबसे पहले एक बर्तन में बेसन लेकर उसमें दूध और दो बड़े चम्मच घी डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
- अब कढ़ाई में देशी घी डालकर गरम करें। घी गर्म होने पर उसमें बेसन डालें और लगातार चलाते हुए अच्छी तरह से भून लें।
- बेसन को एक प्लेट में निकाल कर रख दें। उसके बाद बर्तन में शक्कर और 1/2 कप पानी डालें और चलाते हुए पकाएं। जब शीरे में दो तार की चाशनी बनने लगे, तो उसमें बेसन डाल दें और चलाते हुए पकाएं।
- बेसन के मिश्रण में आप इचाइची पाउडर, बादाम और काजू भी डाल दें। जब बेसन का मिश्रण जमने वाली स्थिति में पहुंच जाए उसे गैस से उतार लें।
- अब बेसन की चक्की जमाने की बारी है। इसके लिए एक समतल थाली में थोड़ा घी डालकर उसकी सतह चिकनी कर लें। इसके बाद बेसन का मिश्रण थाली में कलछी की सहायता से बराबर फैला दें।
- बर्फी के ऊपर कतरे हुए पिस्ता डाल दें और चम्मच की सहायता से बर्फी की सतह को बराबर कर दें और 2 घंटे के लिए रख दें।
- लीजिए, बेसन की बर्फी बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। बस 2 घंटे बाद बेसन बर्फी Besan Barfi एक तेज चाकू से मनचाहे शेप में काट लें और परोसें। इसे आप एयर टाइट बर्तन में रख कर 15-20 दिनों तक उपयोग कर सकते हैं।
आवश्यक सुझाव -
यदि आप बेसन की बर्फी बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।