गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

पंजाबी छोले भटूरे टेस्टी कैसे बनाये

 
chhole-bhatoore

( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए पंजाबी छोले भटूरे रेसिपी लाए हैं। छोले भटूरे पंजाब का मशहूर व्यंजन है। लेकिन यह पूरे देश में शौक से खाया जाता है और एक पापुलर स्ट्रीट फूड के रूप में जाना जाता है। इसीलिए लोग हमसे अक्सर पूछते रहते हैं। आप भी छोले भटूरे बनाने की विधि नोट करें ओर आज ही यह ट्राई करें। हमें उम्‍मीद है कि आपको पंजाबी छोले भटूरे रेसिपी पसंद आएगी।

पंजाबी छोले भटूरे के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 काबुली चना 01 कप (भिगोया हुआ)
02 हरी मिर्च 01 (कटी हुई)
03 धनिया पाउडर 01 छोटा चम्मच
04 लाल मिर्च पाउडर 01 छोटा चम्मच
05 छोला मसाला 01 छोटा चम्मच
06 हल्दी पाउडर 1/2 छोटा चम्चच
07 आमचूर पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
08 हींग 01 चुटकी
09 काला नमक 01 चुटकी
10 पानी 02 कप
11 जीरा 01 छोटा चम्मच
12 तेज पत्ता 01 नग
13 दालचीनी 02 टुकड़े
14 लौंग 02 नग
15 इलायची 02 नग
16 काली मिर्च 05 नग

पेस्ट के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 प्याज 01 नग (मीडियम साइज का)
02 टमाटर 02 नग (मीडियम साइज का)
03 अदरक 01 इंच का टुकड़ा
04 लहसुन 04 कलियां
05 हरी मिर्च 01 नग

भटूरा के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 मैदा 2- 1/2 कप
02 नमक 01 छोटा चम्मच
03 तेल/घी/बटर 01 बड़ा चम्मच
04 गरम पानी आवश्यकतानुसार
05 तेल तलने के लिए

खमीर के लिए आवश्यक सामग्री 

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 पतला दही 3/4 कप
02 शक्कर 1/2 बड़ा चम्मच
03 बेकिंग पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
04 मैदा 3/4 कप
05 पानी 01 कप

पंजाबी छोले भटूरे बनाने की विधि-

छोले भटूरे रेसिपी एक्‍चुअली दो रेसिपी का कॉम्‍बिनेशन है, छोले बनाने की विधि और भटूरे बनाने की विधि, इसलिए हम दोनों रेसिपी बारी-बारी से देखेंगे। 

पंजाबी छोले रेसिपी-

  • पंजाबी छोले भटूरे रेसिपी की शुरूआत हम पंजाबी छोले रेसिपी से करेंगे। इसके लिये सबसे पहले प्रेशर कुकर में काबुली चना, नमक और जरूरत के अनुसार पानी डालें और बंद करके धीमी आंच पर पकाएं। जब कुकर में 5 सीटी हो जायें, उसे उतार लें।
  • अब एक कड़ाही में तेल गरम करें। तेल गरम होने पर साबुत गरम मसाले डालें और भून लें। मसालों में खुश्बू आने पर उसमें प्याज, टमाटर का पेस्ट डालें और भून लें। जब यह मिश्रण तेल छोड़ने लगे, उसमें सारे पाउडर मसाले डाल दें और एक मिनट तक भून लें।
  • इसके बाद उबले हुए चने कड़ाही में डालें और ज़रूरत भर का पानी डालकर धीमी आंच पर 15 मिनट तक पकाएं। साथ ही छोलों को बीच-बीच में चलाते भी रहें।
  • 15 मिनट तक पकने के बाद छोलों में कटी हुई हरी मिर्च और छोला मसाला डालें और दो मिनट तक पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें।
  • लीजिए आपकी पंजाबी छोले भटूरे बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपके स्वादिष्ट पंजाबी छोले तैयार हैं। इन्हें हरी धनिया से गार्निश करें और प्याज, हरी मिर्च और नींबू के स्लाइस से परोसें।

पंजाबी भटूरा रेसिपी -

  • अब हम पंजाबी भटूरा रेसिपी प्रिपेयर करेंगे। इसके लिए सबसे पहले खमीर बनाया जाता है। इसके लिए खमीर के लिये बताई गयी सारी सामग्री को आपस में अच्छी तरह से मिला लें। फिर उसे कपड़े से ढंक कर 7-8 घंटे तक रख दें।
  • अब आपका खमीर तैयार हो गया है। उसे मैदा में मिलायें। साथ ही नमक और घी/बटर डालें और अच्छी तरह से गूंथ लें। अब गूंथे हुए आटे को कपड़े से ढ़ंक कर 2 घंटे के लिए रख दें।
  • अब भटूरे बनाने के लिए आपका आटा पूरी तरह से तैयार है। अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेल लें ओर गरम तेल में डाल कर हल्की सुनहरी होने तक तल लें।
  • अब आपकी पंजाबी छोले भटूरे बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। आपके स्‍वादिष्‍ट भटूरे तैयार हैं। इन्‍हें सर्विंग प्‍लेट में रखें और गर्मा-गरम छोलों के साथ इनका आनंद लें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप पंजाबी छोले भटूरे  बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।



No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"