गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

बूंदी के लड्डू घर पर कैसे बनाएं

laddoo


 (वर्तिका  श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए बूंदी के लड्डू बनाने की विधि लाए हैं। बहुत सी जगहों पर बूंदी के लड्डू  को मोतीचूर के लड्डू  भी कहा जाता है। बूंदी के लड्डू आमतौर से हर खुशी के मौके पर खाए और खिलाए जाते हैं। इन्हें शादी के लड्डू भी कहते हैं। मोतीचूर के लड्डू खाने में जितने टेस्टी होते हैं, बनाने में उतने ही आसान होते हैं। इन्हें आप अपने घर पर आसानी से बना सकते हैं। तो फिर झटपट मोतीचूर के लड्डू बनाने की विधि नोट करें और आज ही इन्हें ट्राई करें। हमें यकीन है कि मोतीचूर के लड्डू की रेसिपी आपको पसंद आएगी।

बूंदी के लड्डू बनाने के लिए ज़रूरी सामग्री – 

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 बेसन 1 किलो
02 देसी घी 1 किलो
03 पिस्ता बारीक कटा हुआ
04 शक्‍कर 1 किलो
05 पीला रंग 1 ग्राम
06 छोटी इलायची पाउडर 10 ग्राम
07 खरबूजे के बीज 25 ग्राम
08 पानी आवश्यकता अनुसार
09 दूध 50 ग्राम

बूंदी के लड्डू बनाने की विधि -

  • बूंदी लड्डू रेसिपी के लिये सबसे पहले बूंदी बनाने की तैयारी करनी होगी। इसके लिए बेसन को छान लें। इसके बाद एक बड़े प्याले में सवा कप से थोड़ा कम पानी लें और उसमें बेसन डाल कर घोल लें। बेसन को इस तरह से घोलें कि उसमें गुठलियां न रह जाएं। इसके बाद बेसन में पीला रंग डाल दे  बेसन घुलने के बाद उसे अच्छी तरह से फेंट लें। 
  • यह घोल इस तरह से होना चाहिए कि यदि उसे चम्मच में लेकर गिराया जाए, तो वह लगातार एक ही फ्लों में गिरे। उसकें बाद उसमें तेल डालें और एक बार फिर से फेंट लें। जब बेसन के घोल में तेल एकसार हो जाए, उसे 20 मिनट के लिए रख दें।
  • अब किसी छोटे भगोने में लगभग  लीटर  पानी लें और उसमें शक्कर डाल कर घोल लें। शक्कर घुलने के बाद घोल वाले बर्तन को आग पर तब तक पकाएं, जब तक उसकी एक तार की चाशनी न बन जाए।
  • इसे चेक करने के लिए एक छोटे चम्मच में चाशनी को निकाल कर उसे ठंडा कर लें और दो उंगलियों के बीच रख कर चिपका कर देखें। अगर उंगलियों के बीच एक तार जैसा बनता है, तो समझ लें कि आपकी चाशनी तैयार है। अब हम बूंदी बनाएंगे।

बूंदी बनाने की विधि - 

  • अब एक कढ़ाई में घी डालकर गरम करें। जब तक घी गरम हो रहा है, पहले से बनाए हुए बेसन के घोल को एक बार और अच्छी तरह से फेंट लें। घी गरम होने पर एक बड़ी कलछी को कढ़ाई के ऊपर रखें और एक चम्मच से उसपर बेसन का घोल गिराएं। बेसन का घोल कलछी के छेदों से निकल कर खौलते हुए घी में गिरेगा और बूंदी के रूप में ढ़लता जाएगा।
  • कढ़ाई में जितनी बूंदी आसानी से तल जाएं, उतनी गिराएं और उन्हें सुनहरी होने तक तल लें। इसी तरह जब सारी बूंदी तल जाएं, चाशनी में इलाइची के दाने और खरबूजे के बीज डाल दें। इसके बाद बूंदी को भी चाशनी में डाल दें। कलछी से चाशनी और बूंदी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें और कलछी की सहायता से बूंदी को दबा कर बीस मिनट के लिए छोड़ दें।
  • बीस मिनट बाद बूंदी को चाशनी से निकाल लें। इसके बाद हाथों में पानी लगाकर थोड़ी सी बूंदी हाथ में लें और दबा-दबा कर गोल लड्डू बना लें। बने हुए हुए लड्डुओं को किसी परात में रखते जाएं और उन्हें किसी बंद जगह में लगभग पांच घंटों के लिए खुला छोड़ दें। इतनी देर में लड्डुओं की चाशनी पूरी तरह से बूंदी में जज्ब हो जाएगी और खुश्क हो जाएंगे।
  • लीजिए आपकी बूंदी के लड्डू बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपके बूंदी के लड्डू तैयार हैं। इन्हें बाउल में निकालें और सर्व करें। इस तरह से तैयार बूंदी के लड्डू सुनहरे पीले रंग के होंगे।
  • यदि आप कलरफुल लड्डू बनाना चाहें, तो बूंदी तलने के पहले बेसन के घोल में मनचाहा खाने वाला कलर मिला दें, इससे बनने वाली बूंदी मनचाहे कलर की होगी और आपके लड्डू भी उसी रंग के तैयार होंगे।
आवश्यक सुझाव -
यदि आप बूंदी के लड्डू बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"