( वर्तिका श्रीवास्तव )
बेसन के लड्डू सभी को पसंद आते हैं। अक्सर बेसन लडू खाने के बाद लोगों के मन में यही ख्याल आत है कि कि घर में बेसन के लड्डू कैसे बनाएं तो अगर आपके भी मन में कभी यह सवाल आया है, तो यह पोस्ट आपके लिए ही है। आज हम बेसन लाडू रेसिपी आपके साथ शेयर करेंगे। यकीन जानें, बेसन के लड्डू बनाने की विधि बेहद आसान है। यकीन न हो, तो आप खुद ही इसे ट्राई करके देखें। ये लड्डू इतने टेस्टी बनेंगे कि आप खुद अपने हुनर के फैन हो जाएंगे।
बेसन के लड्डू बनाने के लिए ज़रूरी सामग्री –
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | बेसन | 500 ग्राम |
| 02 | Vartika | 888888888 |
| 03 | बूरा/शक्कर | 500 ग्राम |
| 04 | घी | 400 ग्राम |
| 05 | दूध | 01 बड़ा चम्मच |
| 06 | इलाइची | 8-9 नग |
| 07 | काजू | 02 बड़े चम्मच |
| 08 | पानी | 1 3/4 कप। |
बेसन के लड्डू बनाने की विधि -
- बेसन के लड्डू बनाने के लिये सबसे पहले थोड़ा मोटा पिसा बेसन लें और फिर उसे छान लें। इसके बाद कढ़ाई में घी गर्म करें। घी गर्म होने पर उसमें बेसन डाल दें और कलछी से लगातार चलाते हुए बेसन को भूनें।
- कुछ देर में बेसन का रंग गोल्डेन ब्राउन हो जाएगा और उसमें से सोंधी सी महक आने लगेगी। जब ऐसा हो, तो एक बड़े चम्मच में पानी लेकर उसके छींटे बेसन में मार दें।
- इससे बेसन में झाग उठेगा और फिर वह दानेदार बन जाएगा। इससे बेसन का स्वाद भी निखर जाएगा। जब बेसन का झाग समाप्त हो जाए, गैस बंद कर दें और उसे ठंडा होने दें। जब तक बेसन ठंडा हो रहा है, इलायची को छीलकर उसके दानों को पीस लें और काजू को महीन-महीन कतर लें।
- लड्डू बनाने के लिए आप बेसन में खड़ी शक्कर भी डाल सकते हैं, उसे पीस कर भी डाल सकते हैं या फिर शक्कर का बूरा भी डाल सकते हैं। चूंकि बेसन में बूरा मिलाने पर लड्डू स्वादिष्ट बनते हैं, इसलिए पहले हम बूरा बना लेते हैं, उसके बाद लड्डू बनाने की प्रक्रिया आगे बढाएंगे।
- बूरा बनाने के लिए एक कढ़ाई में शक्कर में पौने चार (1 3/4) कप पानी मिलाकर गर्म करें और उसे बीच-बीच में चलाते रहें। जब शक्कर के घोल में उबाल आने लगे, उसमें दूध डाल दें। दूध के ऊपर तैर आई गंदगी को निकाल दें और इसे 7-8 मिनट पका लें। अब तक घोल जमने की हालत में आ जाएगा।
- अब गैस बंद कर दें और दूध को गैस से उतार कर अलग रख दें तथा एक छोटा चम्मच घी शक्कर के घोल में मिला दें और उसे चलाते हुए ठंडा करें। ठंडा होने पर शक्कर का घोल बूरा में बदल जाएगा।
- बूरा बनने के बाद बेसन को ठंडा कर लें। जब बेसन ठंडा हो जाए, उसमें बूरा, पिसी हुई इलाइची और काजू के टुकड़े डाल दें और अच्छी तरह से मैश करके मनचाहे आकार के लड्डू बना लें।
- आपकी बेसन के लड्डू बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपके स्वादिष्ट बेसन के लड्डू तैयार है। आप चाहें तो चाहें तो इन्हें तुरंत गर्मा-गरम खाइये या फिर एअर टाइट बाॅक्स में रख 1 महीने तक इस्तेमाल करें।
आवश्यक सुझाव -
यदि आप बेसन के लड्डू बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।