गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

तंदूरी मसाला घर पर कैसे बनाये

 
tandoore

किसी भी खाने का स्वाद उसमें पड़ने वाले मसाले बढ़ाते हैं। हर मसाले का अपना अलग स्वाद है इन्हीं मसालों में से एक है तंदूरी मसाला जिसका इस्तेमाल तंदूरी चिकन, तंदूरी चाप, तंदूरी मशरूम और तंदूरी पनीर आदि में करते हैं। तंदूरी मसाले से न सिर्फ इन व्यंजनों में खुशबू आती है बल्कि इनका स्वाद भी बढ़ जाता है। इतना ही नहीं अन्य किसी सब्जी को मैरीनेट करते वक्त आप उसमें भी तंदूरी मसाला डाल दे तो उसका स्वाद और फ्लेवर बढ़ जाएगा। वैसे तो बाजार में यह मसाला बना बनाया मिलता है लेकिन बावजूद इसके कई लोगों को घर के बने ही मसाले पसंद होते हैं और यह रेसिपी ऐसे ही लोगों के लिए है। तंदूरी मसाले को बनाने सिर्फ 20 मिनट में बना सकते है। इसे आप बनाकर आप एक एयर टाइट कंटेनर में रख सकते है।

तंदूरी मसाला बनाने  के लिए आवश्यक सामग्री -

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 साबुत धनिया 4 टेबल स्पून (20 ग्राम)
02 लाल मिर्च 7-8 पीस (5 ग्राम)
03 जीरा 1 टेबल स्पून (7 ग्राम)
04 मेथी दाना 1 छोटी चम्मच (5 ग्राम)
05 काली मिर्च 1 छोटी चम्मच (5 ग्राम)
06 बडी़ इलायची 4 पीस (5 ग्राम)
07 दालचीनी 2-3 पीस (3 ग्राम)
08 लौंग (2 ग्राम)
09 छोटी इलायची 6-7 पीस (2 ग्राम)
10 जावित्री 4-5 पीस ( 2-3 ग्राम)
11 जांयफल 1 (4 ग्राम)
12 रतनजोत 3 ग्राम
13 हल्दी पाउडर 1 छोटी चम्मच (3 ग्राम)
14 सोंठ 1 टेबल स्पून (7 ग्राम)

तंदूरी मसाला बनाने  की विधि -

अब आप  तंदूरी मसाला बनाने के लिए सबसे पहले जयफल को थोडा़ दरदरा सा कूट लीजिये। इसके बाद  मिक्सर जार में कुटा हुआ जांयफल, साबुत धनिया, साबुत लाल मिर्च, जीरा, मेथी दाना, काली मिर्च,  हल्दी पाउडर, जावित्री, छोटी इलायची, बडी़ इलायची, लौंग, दालचीनी और रतनजोत , सोंठ डालकर, मसालों को बारीक पीस कर तैयार कर लीजिये।  तैयार मसाले को छलनी में छान लीजिये और बचे हुए दरदरे मसाले को एक बार फिर से मिक्सी में चला कर मसाले में मिला दीजिये  या किसी भी सब्जी में ताजा मसाले के साथ पीस कर प्रयोग कर सकते है। 

अब आपका तंदूरी मसाला बनकर तैयार है।  इतनी सामग्री में लगभग 65 ग्राम मसाला बनकर तैयार होता है।  पिसे हुये मसाले को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख सुरक्षित लीजिये, और जब भी आप कोई तंदूरी डिश बनाएं इस मसाले प्रयोग करे।  तंदूरी मसाला को 6 महिने तक रखकर प्रयोग  किया जा सकता है। 

आवश्यक सुझाव-

यदि धूप अच्छी है, तो इन मसालों को धूप में सूखने के लिए रख दें, जिससे मसालों की नमी खत्म हो जाएगी। इसके बाद  फिर आप इन्हे  मिक्सर में पीस सकते है। यदि आप तंदूरी मसाला घर पर बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें। 


No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"