गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

कच्चे आम की चटनी कि कैसे बनाये

 
kee-chatanee

( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए कच्चे आम की चटनी रेसिपी  लाए हैं। कच्‍चे आम की चटनी अपने तीखेपन के लिए बेहद मशहूर है। रसोई में कच्चा आम तरह तरह से इस्तेमाल किया जाता है। इसीलिए कच्चे आम की रेसिपी के शौकीन लोग हमसे अक्सरपूछते हैं। आप भी कच्चे आम की चटनी बनाने की विधि नोट करें और एक बार जरूर ट्राई करें। हमें उम्मीद है कि कच्चे आम की चटनी रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।

कच्चे आम की चटनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 कच्चे आम 04 नग (मीडियम साइज़)
02 लहसुन 15-16 कलियां
03 लाल मिर्च 04 नग (साबुत)
04 ज़ीरा 1/2 छोटा चम्मच
05 सरसों का तेल 01 छोटा चम्मच
06 नमक स्वादानुसार

कच्चे आम की चटनी बनाने की विधि -

  • आम की तीखी चटनी  के लिए सबसे पहले कच्चे आम को छील कर उन्हें धो लें। इसके बाद आमों को बीच से काट कर उनके बीज निकाल दें और आम के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। 
  • अब लहसुन की कलियों को साफ कर लें और लाल मिर्च के डंठल निकाल दें। साथ ही मिर्च को तीन-चार छोटे-छोटे टुकड़े में तोड़ लें।
  • अब मिक्सर में आम के टुकड़े, लहसुन की कलियां, लाल मिर्च के टुकड़े, ज़ीरा और स्वादानुसार नमक डालें और हल्का दरदरा पीस लें।
  • आम के मिश्रण को एक कटोरी में निकाल लें। कटोरी में एक छोटा चम्मच सरसों का तेल डालें और अच्छी तरह से मिला लें। इसी के साथ आपकी आम की तीखी चटनी बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई।
  • अब आपकी कच्चे आम की चटनी  तैयार है। खाने के साथ इस चटनी का इस्तेमाल करें, इससे खाने का स्वाद दो गुना हो जाएगा। चटनी को फ्रिज में रख कर आप इसे 8-10 दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप कच्चे आम की चटनी बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

”go"