गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

सोन पापड़ी घर पर कैसे बनाएं

 
paapadee

( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए सोन पापड़ी रेसिपी लेकर आए हैं। सोन पापड़ी ऐसी मिठाई है, जो बहुत आसानी से बन जाती है। सोन पापड़ी स्वीट  की खास बात यह है कि इसे आप काफी समय तक रख कर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आती है। आप भी सोन पापड़ी बनाने की विधि ट्राई करके देखें। यकीन जानें सोन पापड़ी रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।

सोन पापड़ी बनाने के लिए ज़रूरी सामग्री – 

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01शक्कर 400 ग्राम
02मैदा 200 ग्राम
03बेसन 200 ग्राम
04घी 200 ग्राम
05दूध 02 बड़े चम्मच
06पिस्ता 01 बड़ा चम्मच
07बादाम 01 बड़ा चम्मच
08पीला रंग 02 चुटकी (इच्छानुसार)
09इलायची पाउडर 1 छोटा चम्मच

सोन पापड़ी बनाने की विधि -

  • सोन पापड़ी रेसिपी के लिए सबसे पहले एक नॉन स्टिक पैन में घी डाल गरम गरम करें। घी गरम होने के बाद उसमें मैदा और बेसन डालें और चलाते हुए गोल्डेन ब्राउन कलर होने तक भून लें।
  • मिश्रण में इलायची का पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद गैस बंद कर दें और पैन को ढ़क दें, जिससे मिश्रण गुनगुना बना रहे। अब सोन पापड़ी के लिए चाशनी बनानी है।
  • इसके लिए एक बर्तन में शक्कर (चीनी) लें और उसमें इतना पानी डालें, जिससे शक्कर डूब जाए। शक्कर के बर्तन को गैस पर रखें और इसे उबालें। एक चम्मच की मदद से शक्कर को चला लें, जिससे वह जल्दी से घुल जाए। शक्कर घुलने पर उसमें दूध भी डाल दें।
  • चाशनी को तब तक पकायें, जब तक दो तार की चाशनी न बन जाए। जब तक चाशनी बन रही है, एक नॉन स्टिक पैन में घी लगाकर चिकना कर लें। इसके बाद इसे एक साइड में रख दें।
  • चाशनी चेक करने के लिए एक छोटे चम्मच में चाशनी निकालें। उसे फूंक कर ठंडा कर लें। फिर उसे दो उंगली के बीच ले कर देखें। अगर दोनों उंगली के बीच दो तार जैसे बन रहे हैं, तो इसका मतलब है कि चाशनी तैयार है। अगर चाशनी में दो तार नहीं बन रहे हैं, तो इसे थोड़ा ओर पका लें।
  • चाशनी तैयार होने पर उसमें रंग को घोल कर डाल दें और चला दें, ​इससे चाशनी पीली हो जाएगी। अब चाशनी में बेसन के मिश्रण को डालें और चम्मच से चलाते हुए मिक्स कर लें।
  • जब ​मिश्रण गाढ़ा होने लगे, इसे घी लगी थाली में पलट लें और चम्मच की मदद से पूरी थाली में फैला लें। उपर से कटे हुए पिस्ता बादाम डालें और चम्मच से दबा दें।
  • अब आपकी सोन पापड़ी तैयार है। इसे चाकू की मदद से मनचाहे शेप में काट लें और ठंडा होने पर यूज करें। इसे आप एयर टाइट बॉक्स में रखें और एक महीने तक इस्तेमाल करें।

आवश्यक सुझाव -

यदि आप सोन पापड़ी बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"