गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

वेज मोमोज कैसे बनाये

momos

(वर्तिका श्रीवास्तव )
मोमोज तिब्बत की रैसिपी है।  खाने में बड़े ही स्वादिष्ट होते है, इसलिये भारत में मोमोज बहुत पसन्द आने लगे हैं, मोमोज बनाने में तेल का प्रयोग बहुत ही कम होता है, और इस खाने को भाप से पकाया जाता है।  इसलिये मोमो जल्दी पचने वाला और पोष्टिक खाना है।  ज्यादातर तो यह लड़कियों को ही पसंद होता है। आज के लिये मोमो रेसिपी मै शेयर कर रही हूँ। 

वेज मोमोज बनाने की आवश्यक सामग्री -

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 पत्ता गोभी 200 ग्राम
02 शिमला मिर्च 100 ग्राम
03 सोयाबीन 150 ग्राम
04 लहसुन पेस्ट 30 ग्राम
05 मिर्च 4-5 पीस
06 अदरख 10 ग्राम
07 कालीमिर्च पाउडर 10 ग्राम
08 मैदा 500 ग्राम
09 रिफाइंड या रथ डालडा ग्राम 1 किलो ग्राम
10 अजीनो मोटो 10 ग्राम
11 विनेगर 10 ग्राम
12 नमक स्वाद अनुसार 
13 प्याज 100 ग्राम
14 महराजा मसाला नमक स्वाद अनुसार
15 मोमोज चटनी जरुरत के अनुसार

वेज मोमोज के लिए सामान तैयार कैसे करे-

  • सबसे पहले आप सोयाबीन को पानी में लगभग एक घंटा तक भिगो दे ,इसके बाद उसका पानी फेक कर साफ पानी में धूल ले। अब आप सोयाबीन को हाथो से दबा कर सारा पानी निचोड़ दे और एक बर्तन में रख ले। 
  • अब आप मिक्सी जार में थोड़ा -थोड़ा सोयाबीन डालकर उसे दरदरा कर एक बर्तन में रख ले। 
  • इसके बाद अब आप पत्ता गोभी ,शिमला मिर्च को बारीक़ काट ले और इसे किसी बर्तन  में रखे। जब सभी कट जाये तो उसमे स्वाद अनुसार नमक डालकर करीब एक घंटे के लिए कुछ देर तक ढक कर रख दे। जिससे नमक मिक्स होने की वजह से उसका सारा पानी निकल जाये। 
  • अब आप एक घंटे के बाद पत्ता गोभी शिमला मिर्च को एक सूती कपडे में रखकर दबाये जिससे उसका सारा पानी बाहर निकल जाये। 
  • अब आप सोयाबीन , पत्ता गोभी ,शिमला मिर्च विनेगर ,अजीनो मोटो कालीमिर्च मिलाकर एक साथ सभी को अच्छे से मिक्स कर ले। 
  • इसके बाद अब आप मैदा में डालडा मिलाकर उसे अच्छे मोयन दे। और उसमे थोड़ा -थोड़ा पानी डालकर उसे नरम-नरम गूंथ लें अब आटे को 1 घंटे के लिए ढक कर रख दें जिससे की आटा पूरी तरह से सैट हो जाए।

वेज मोमोज स्टफिंग के लिए सामान तैयार कैसे करे-

  • कढा़ई में तेल डाल कर गरम करें और उसमे प्याज अदरक-लहसुन और हरी मिर्च डाल कर थोडा़ सा भून लें अब सारी मिक्स हुई सब्ज़ियां डाल दे। इसमें  लहसुन पेस्ट , प्याज और हरा मिर्च डाल कर खूब अच्छे से मिला ले अब इसे 2 मिनट तक चलाते हुए भून ले।
  • अब आटे की छोटी-छोटी लोईयां बना ले लोई को लेकर पतला बेले, बेली हुई पूरी में स्टफिंग भर कर चारों तरफ से मोड़ डालते हुए इसे अच्छे से बंद कर दें  और बाकि सारे  मोमोज़ को ऎसे ही भरकर तैयार करे।
  • मोमोज़ को बनाने के लिए आप इसे मोमोज़ बनाने वाले बर्तन में पका सकते हैं और यदि आपके पास इसका बर्तन नहीं है तो फिर आप एक भगोना ले और इसके ऊपर फिट बैठने वाली एक जाली वाली प्लेट ले ले अब भगोने में पानी उबलने के लिए रख दे।
  • और इसके ऊपर से जाली वाली प्लेट रख दे अब बने हुए इन मोमोज को आराम से प्लेट के ऊपर रख दे अब इसके ऊपर से कोई प्लेट से ढककर रख दे फिर 10-15 मिनट के बाद देखे आपका मोमोज बनकर तैयार होगा।
  • जब आपको इसे सर्व करना हो आप एक प्लेट में निकाल ले और इसके ऊपर से महराजा मसाला नमक छिड़क कर मस्ती से खाये। 
नोट - यदि आप मोमोज चटनी बनाना नहीं जानते है तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं। आप मोमोज चटनी बनाने के लिए इस आर्टिकल को पढ़े -  मोमोज की जायकेदार चटपटी चटनी कैसे बनाये

नोट - आप बाजार से मेयोनीज खरीद ले या इस आर्टिकल को पढ़े - मेयोनीज चटनी 4 फ्लेवर में कैसे बनाये

आवश्यक सुझाव-
यदि आप चाहे तो मोमोज को तेल में ताल कर फ्राई भी कर सकते है।  इससे मोमोज का टेस्ट बढ़ जाता है।  यदि आप वेज मोमोज घर पर बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें। 


No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"