गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

पुलिस ने बुजुर्ग की हटवा दी दुकान, बुजुर्ग ने मुफलिसी में दे दी जान

 
de-dee-jaan

गोण्डा।  मनकापुर बाजार में पटरी पर पटहर की दुुकान लगाने वाले एक बुजुर्ग की दुकान पुलिस ने हटवा दी। इससे बुजुर्ग की माली हालत खराब होने लगी। एक तो बीमारी ऊपर से परिवार के सामने आन खड़ी हुई रोजी-रोटी की समस्या ने बुर्जुग को इतना आहत किया कि उसने फंदे पर लटककर जान दे दी। बुजुर्ग के पास से अलग-अलग दो सुसाइट नोट मिले। इसमें दुकान हटवाने व बीमारी के कारण जान देने की बात कही गयी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के कस्बा मनकापुर स्थित मोहल्ला सुभाष नगर निवासी काली प्रसाद उर्फ भगेलू पटवा (62)पुत्र बालेश्वर पटवा कस्बा के चौक बाजार में वर्षों से फुटपाथ पर एक छोटी सी दुकान लगाकर करधन, फीता, जूतिया, चूड़ी, बिंदी आदि सामान बेचकर अपना व परिवार का खर्च चला रहे थे।

कोरोना महामारी के कारण लॉक डाउन में पटरी दुकानदारों को पुलिस ने हटा दिया। इसके बाद से भगेलू परेशान व बीमार रहने लगा। उसके पास दवा खरीदने तक के पैसे भी नहीं बचे।

इसी से परेशान हो कर भगेलू ने रविवार रात अपने घर के आंगन में बीम के रॉड पर रस्सी के फंदे के सहारे लटककर जान दे दी। पड़ोसी ने अपने छत से जब भगेलू का शव लटकता देेेखा तो इसकी सूचना उसकी पत्नी व मोहल्ले वालों के साथ ही पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक भगेलू की बड़ी बेटी आरती ने बताया कि उसके पिता कम पढ़े लिखे थे, लेकिन मरने से पहले एक पीले रंग कागज पर सुसाइड नोट छोड़ गए हैं। इसमें लिखा है कि दो साल से लॉक डाउन के कारण पुलिस वालों ने फुटपाथ पर लगने वाली दुकान हटा दी। गरीबी के कारण एक एक पैसे को मजबूर हैं।

एक दूसरे कागज में बीमारी व मुफलिसी से तंग आकर जीवन लीला खत्म करने की बात लिखी गयी। कोतवाल श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि भगेलू के दामाद संजय कुमार पुत्र राम लखन निवासी वजीरगंज बाजार ने सूचना दी है कि उसके ससुर भगेलू ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या की है।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"