कर्नलगंज-गोण्डा। अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के कन्हैया लाल इंटर कॉलेज में काकोरी शहीदों की स्मृति में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वप्रथम कालेज के प्रधानाचार्य दुर्गा प्रसाद मौर्य ने एनसीसी कैडेटों द्वारा निकाली गई रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा स्वयं साथ में चलकर कैडेटों का उत्साह बढ़ाया। काकोरी कांड में शहीद हुए बीर सपूतों की याद में एनसीसी के कैडेटों ने नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए रैली निकाला। रैली के दौरान कैडेट विभिन्न स्लोगन के साथ जयघोष करके जनमानस को अवगत करा रहे थे। रैली स्टेशन रोड होते हुए सर्वामाई स्थान, चौक घंटाघर, गाड़ी बाजार सहित प्रमुख स्थानों से होकर पुनः कालेज पहुंची जहां शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अंत मे राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। रैली एवं सभी कार्यक्रमों का संचालन एवं नेतृत्व एनसीसी ऑफिसर मेजर राजाराम ने किया। एनसीसी कैडेटों में गार्ड कमांडर प्रखर सिंह, कैडेट हरी ओम, विशाल गोस्वामी, शरीफ खान, सरदार युवराज सिंह, कोमल मौर्य, सौम्या सिंह एवं अजय कुमार मिश्रा ने सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर अमित श्रीवास्तव, रामचंद्र चौरसिया, डॉ आरडी सिंह, रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।