( वर्तिका श्रीवास्तव )
मित्रो मै आज आप लोगो को सानोसे की खट्टी-मीठी चटनी बनाने के बारे में जानकारी उपलब्ध करने जा रही हूँ। हम अक्सर जब खट्टी-मीठी चटनी घर पर बनाते है तो वह बात नहीं आ पाती है। क्योकि मार्किट में जो समोसे की चटनी होती है उसका बनाने का तरीका ही एक डैम बिलकुल अलग होता है। मित्रो जो चटनी आपको मार्केट में समोसे के साथ मिलती है आज मै आपके साथ वही चटनी बनाने का तरीका शेयर कर रही हूँ इसको बनाने का तरीका थोड़ा अलग है।
समोसा की खट्टी-मीठी चटनी बनाने की आवश्यक सामग्री -
क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
---|---|---|
01 | चीनी | 400 ग्राम |
02 | आरारोट | एक टेबलस्पून |
03 | इमली का पेस्ट | एक टेबलस्पून |
04 | हींग | एक पिंच |
05 | पानी | एक लीटर |
06 | रेड फ़ूड कलर | एक पिंच |
07 | नमक | स्वाद अनुसार |
08 | चिल्ली फ्लेक्स | दो टीस्पून |
09 | कुटा हुआ धनिया | दो टीस्पून |
समोसे वाली चटनी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक लीटर पानी को एक पैन में डालकर गैस पर रखे। पानी को उबलने दे पानी उबलने पर इसमें चीनी डाल दें मीडियम आंच पर चीनी को पानी में अच्छे से मिक्स होने दें। चीनी मिक्स होने पर इसमें इमली का पेस्ट डालकर चलाते हुए मिक्स करें करीब 20 मिनट के लिए इसको पकने दें।
20 मिनट बाद इसमें हींग, स्वाद अनुसार नमक, चिल्ली फ्लेक्स और कुटा हुआ धनिया डालकर चलाते हुए मिक्स करें। आपने देखा ही होगा समोसे वाले जो चटनी देते है उसमे सभी चीज़े मोटी दिखाई देती है जो देखने में भी बहुत खूबसूरत लगती है।
इसके बाद अब आप इसमें फ़ूड कलर डाल दें यह ऑप्शनल है यदि आप चाहे तो ना भी डालें परन्तु मै आपको आसान तरीका बता रही हूँ। मीडियम टू हाई फ्लेम पर चटनी को और 20 मिनट पकने दें और बीच-बीच में चलाते रहे 20 मिनट बाद गैस को स्लो कर दें।
अब आप इसमें आरारोट में थोड़ा सा पानी डालकर इसका पतला घोल बना लें। आपको इस बात का ध्यान रखना है की आरारोट को एक साथ ना डालें क्योकि आरारोट चीजों को गाढ़ा करता है। अगर आप ने सारा एक साथ डाल दिया और चटनी बहुत ज्यादा गाढ़ी हो जाएगी तो फिर प्रॉब्लम हो जाएगी। वैसे उसको भी पानी डालकर पतला किया जा सकता है लेकिन थोड़ा टेस्ट बदल जायेगा उससे अच्छा है की आरारोट को थोड़ा-थोड़ा करके डालें । और चटनी को अच्छे से मिलते रहे। अन्यथा आपके चटनी गुठली पड़ जायेगी जिससे आपकी ख़राब होने की सम्भावना प्रबल हो जायेगी।
एक चम्मच आरारोट को दो से तीन बार करके डालें मैने सारा डाल दिया है। अब इसकी कॉन्सीटेंसी एकदम परफेक्ट है चटनी को चलाते हुए पांच मिनट और पका लें।
समोसे व चाट वाली सॉस बनकर एकदम तैयार है एक बार इस चटनी को ज़रूर बनाएं। चटनी को ठंडा होने पर एयर टाईट कंटेनर में भरकर फ्रिज में दो से तीन महीने तक रख सकते है।
जब भी आपको समोसे या चाट बनानी हो चटनी को फ्रिज से निकालें और समोसे को चटनी में डुबो-डुबोकर खाएं या चटनी को चाट पर डालकर खाएं मज़ा ही आ जायेगा। समोसे मेरे तो बहुत फेवरेट है अप भी मेरी तरह चटनी में समोसा डुबोकर खाएं फिर देखे मज़ा नाम सुनकर मुंह में पानी ना एं तो कहना।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।