( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए आम की लौंजी रेसिपी i लाए हैं। गर्मी के मौसम में आम की लौंजी की डिमांड काफी बढ़ जाती है। आम के व्यंजनों में कच्चे आम की लौंजी काफी पसंद की जाती है। यह एक तरह की खट्टी-मीठी चटनी है, जो खाने में बेहद टेस्टी होती है। इसलिए अक्सर लोग एक दूसरे सेपूछते रहते हैं। आप भी आम की लौंजी बनाने की विधि नोट करें ओर आज ही ट्राई करें। हमें उम्मीद है कि आम की लौंजी रेसिपी आपको पसंद आएगी।
आम की लौंजी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
---|---|---|
01 | कच्चा आम | 02 कप (कटे हुए) |
02 | गुड़/शक्कर | 05 बड़े चम्मच |
03 | सौंफ | 1/2 छोटा चम्मच |
04 | मेथी दाना | 1/2 छोटा चम्मच |
05 | हल्दी पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच |
06 | जीरा | 1/2 छोटा चम्मच |
07 | सरसों का तेल | 01+1/2 बड़ा चम्मच |
08 | हरी मिर्च | 01 छोटा चम्मच (बारीक कटी हुई) |
09 | लाल मिर्च पाउडर | 01 छोटा चम्मच |
10 | धनिया की पत्ती | 01 बड़ा चम्मच (बारीक कटी हुई) |
11 | नमक | स्वादानुसार। |
आम की लौंजी बनाने की विधि -
- आम की लौंजी रेसिपी के लिये सबसे पहले आम को धोकर उसे छील लें और उसकी गुठली निकाल कर उसके मनचाहे आकार में काट लें।
- इसके बाद आम के टुकड़ों को गर्म पानी में 7-8 मिनिट के लिए उबाल लें। उबालने के बाद उन्हें 2 बार सादे पानी से धो लें, जिससे उनका खट्टापन निकल जाये।
- अब एक कढाई में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर इसमें जीरा का तड़का लगायें। फिर मेथी दाना और सौंफ डालें और हल्का सा भून कर हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, उबला आम और नमक डाल दें और अच्छी तरह से चलायें।
- अब कढ़ाई में गुड/शक्कर डालें और धीमी आंच पर पकायें। थोड़ी देर में गुड/शक्कर पिघल जायेगा और लौंजी से सोंधी खुश्बू आने लगेगी। अब इसे तब तक पकायें, जब तक यह गुड/शक्कर पर्याप्त मात्रा में गाढ़ा न हो जाये।
- अब आपकी आम की लौंजी बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब कच्चे आम की लौंजी तैयार है। गैस को बंद कर दें और ऊपर से कटा धनिया डाल कर पूरी या पराठा के साथ इसका आनंद लें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आपआम की लौंजी बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।