गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

चुकंदर की चटनी कैसे बनाये

-kee-chatanee


 (वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए चुकंदर चटनी रेसिपी लाए हैं। चुकंदर ब्लडप्रेशर को कम करता है, ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, हार्ट अटैक की संभावनाओं को कम करता है और पीलिया, कब्ज तथा बवासीर में भी फायदेमंद होता है। चुकंदर की चटनी  खाने में बहुत टेस्टी होती है। यह एप्पल के साथ बनाई जाती है, इसलिए इसे चुकंदर एप्पल चटनी  भी कहते हैं। यह सेहत के नजरिए से भी अच्छी होती है। इसीलिए हेल्थ कांशस लोग एक दूसरे से पूछते रहते हैं। आप भी चुकंदर की चटनी बनाने की विधि नोट करें और आज ही ट्राई करें। हमें उम्‍मीद है कि चुकंदर चटनी रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।

चुकंदर की चटनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 चुकंदर 02 नग (मीडियम साइज़ की)
02 सेब 01 नग (मीडियम साइज का)
03 शक्कर/गुड़ 02 बड़े चम्मच
04 नींबू का रस 02 छोटे चम्मच
05 काला नमक 01 छोटा चम्मच
06 नारियल 01 बड़ा चम्मच (कसाहुआ)
07 सिरका 01 बड़ा चम्मच
08 कश्मीरी मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
09 काली मिर्च पाउडर 02 चुटकी
10 नमक स्वादानुसार।

चुकंदर की चटनी बनाने की विधि -

  • चुकंदर चटनी रेसिपी के लिये सबसे पहले चुकंदर को धो कर उसे कद्दूकस कर लें। इसके बाद सेब को धो कर उसके महीन टुकड़े काट लें। 
  • अब इसमें नींबू का रस, काला नमक और स्वादानुसार नमक मिलाकर अच्छी तरह मिला लें और 5 घंटें के लिये ढक कर रख दें। इसके बाद इसे मिक्सर में डालें और महीन पीस लें।
  • अब एक पैन में एक चम्मच तेल डाल कर गर्म करें। तेल गर्म होने पर उसमें चुकंदर का मिश्रण डालें। साथ ही कश्मीरी मिर्च पाउडर, सिरका, शक्कर, कसा हुआ नारियल डालें और 3 मिनट तक चला कर पका लें।
  • लीजिए, आपकी चुकंदर की चटनी बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपकी ज़ायकेदार चुकंदर की चटनी  तैयार है। इसे आप स्नैक, पराठा या भोजन के साथ स्वाद लेकर खाएं और एयर टाइट ज़ार में रखकर एक महीने तक इस्तेमाल करें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आपचुकंदर की चटनी बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें। 


”go"