मरुस्थल या रेगिस्तान ऐसे भौगोलिक क्षेत्रों को कहा जाता है जहां जलपात (वर्षा तथा हिमपात का योग) अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा काफी कम होती है। प्राय: (गलती से) रेतीले रेगिस्तानी मैदानों को मरुस्थल कहा जाता है जोकि गलत है। यह बात और है कि भारत में सबसे कम वर्षा वाला क्षेत्र (थार) एक रेतीला मैदान है। मरूस्थल (कम वर्षा वाला क्षेत्र) का रेतीला होना आवश्यक नहीं। मरुस्थल का गर्म होना भी आवश्यक नहीं है। अंटार्कटिक, जोकि बर्फ से ढका प्रदेश है, विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल है। विश्व के अन्य देशों में कई ऐसे मरुस्थल हैं जो रेतीले नहीं है।
मरुस्थल के प्रकार:
मरुस्थलों को वर्षा, औसत तापमान, साल में बिना वर्षा (या हिमपात) के दिनों की संख्या इत्यादि के आधार पर बांटा जा सकता है। भारत का थार मरुस्थल एक ऊष्ण कटिबंधीय मरुस्थल है जिसके कारण ही यह रेतीला भी है।
जलपात की दृष्टि से:
वर्षा तथा हिमपात के कुल को जलपात कहते हैं। यदि किसी क्षेत्र का जलपात 200 मिलिमीटर से भी कम हो तो वह एक प्रकार का प्रदेश है। इसी प्रकार 250-500 मिलिमीटर तक के क्षेत्र को अलग वर्ग में रखा जा सकता है। इसी प्रकार अन्य क्षेत्र भी वर्गीकृत किए जा सकते हैं।
तापमान की दृष्टि से:
इन क्षेत्रों को तापमान की दृष्टि से भी वर्गीकृत किया जा सकता है।
- उष्ण कटिबंधीय मरुस्थल
- उपोष्ण कटिबेधीय मरुस्थल
- शीत कटिबंधीय मरुस्थल
विश्व के प्रमुख मरुस्थलो की सूची-
नाम | देश | क्षेत्रफल (किमी.) |
सहारा मरुस्थल | उत्तरी अफ्रीका | 90,65,000 |
लिबयान मरुस्थल | उत्तरी अफ्रीका | 16,83,500 |
आस्ट्रेलियन मरुस्थल | ऑस्ट्रेलिया | 15,54,000 |
ग्रेट विक्टोरिया मरुस्थल | ऑस्ट्रेलिया | 3,38,000 |
अटाकामा मरुस्थल | उत्तरी चिली | 1,80,000 |
पेंटागोनियन मरुस्थल | अर्जेंटीना | 6,73,000 |
सीरियन मरुस्थल | अरब | 3,23,800 |
अरब रेगिस्तान मरुस्थल | अरब | 2,30,00,00 |
गोबी मरुस्थल | मंगोलिया | 10,36,000 |
रब आल खाली मरुस्थल | अरब | 6,47,500 |
कालाहारी मरुस्थल | बोत्स्वाना | 5,18,000 |
ग्रेट सेंडी मरुस्थल | ऑस्ट्रेलिया | 3,40,000 |
ताकला माकन मरुस्थल | चीन | 3,27,000 |
अरुनता मरुस्थल | ऑस्ट्रेलिया | 310800 |
कराकुम मरुस्थल | दक्षिण-पश्चिमी तुर्किस्तान | 2,97,900 |
नूबियन मरुस्थल | उत्तरी अफ्रीका | 2,59,000 |
थार मरुस्थल | उत्तरी-पश्चिमी भारत | 2,59,000 |
किजिलकुल मरुस्थल | मध्य तुर्किस्तान | 2,33,100 |
तनामी मरुस्थल | ऑस्ट्रेलिया | 37,500 |
नेगेव मरुस्थल | इजराइल | 12,170 |
मोजावे मरुस्थल | अमेरिका | – |
दि ग्रेट बेसिन मरुस्थल | अमेरिका | 4,09,000 |
नामीब मरुस्थल | नामीबिया | 1,35,000 |
डेथ वैली मरुस्थल | पूर्वी कैलिफ़ोर्निया | – |
चिहोहुआ मरुस्थल | उत्तरी अमेरिका | 5,18,000 |
सिम्पसन मरुस्थल | ऑस्ट्रेलिया | 170,000 |
गिब्सन मरुस्थल | पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया | 156,000 |
मंगोलिया मरुस्थल | एशिया व रुस के बीच | 10,00,000 |
नूबियन मरुभूमि | सूडान | – |
मोजेव मरुस्थल | संयुक्त राज्य अमेरिका | – |
कालाहारी रेगिस्तान | दक्षिणी-पश्चिमी अफ्रीका | 90,00,000 |
अटाकामा मरुस्थल | चिली | 1,05,000 |
रूब-अल-खाली मरुस्थल | सऊदी अरब | – |
सोनोरान मरुस्थल | मैक्सिको | – |
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।