आज का यह लेख बहुत महत्वपूर्ण है। आज के लेख में हम आपको भारत के प्रमुख राष्ट्रीय पार्को, वन्य जीव अभ्यारणो तथा बायोस्फीयर रिजर्व (जीव मंडल आरक्षित क्षेत्र ) के बारे में बताने जा रहे हैं। चूंकि आजकल प्रतियोगिता परीक्षाओं में भी पर्यावरण से बहुत प्रश्न आने लगे हैं। तो ऐसी स्थिति में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि कौन सा राष्ट्रीय उद्यान, बायोस्फीयर रिजर्व तथा वन्य जीव अभ्यारण कौन से राज्य में स्थित है।
यह जाने से पहले कि कौन सा किस राज्य में स्थित है। सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि राष्ट्रीय उद्यान किसे कहते हैं , बायोस्फीयर रिजर्व किसे कहते हैं, तथा वन्य जीव अभ्यारण से कहा जाता है। राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य में क्या अंतर है?
वन्य जीव अभ्यारण किसे कहते है?
वन्य जीव अभ्यारण की स्थापना 1972 के वाइल्डलाइफ एक्ट के अंतर्गत की जाती है। इन अभयारण्यों का गठन किसी एक प्रजाति अथवा कुछ विशिष्ट प्रजातियों के संरक्षण के लिए भी किया जा सकता है। अथार्त यह विशिष्ट प्रजाति आधारित संरक्षित क्षेत्र होते हैं।
राष्ट्रीय उद्यान किसे कहते है?
राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना भी 1972 के वाइल्डलाइफ एक्ट के अंतर्गत ही की जाती है। राष्ट्रीय उद्यानों का गठन एक विशेष प्रकार क्षेत्र के संरक्षण के लिए किया जाता है। इसके अंतर्गत एक विशेष प्रकार के क्षेत्र में रहने वाले सभी जीवो का संरक्षण किया जाता है।
बायोस्फीयर रिजर्व किसे कहते है?
बायोस्फीयर रिजर्व यह वह क्षेत्र होते हैं जिसमें अनुवांशिक विविधता बनाए रखने के लिए पौधों, जीव जंतुओं एवं सूक्ष्म जीवों को उनके प्राकृतिक परिवेश में संरक्षित करने का प्रयास किया जाता है। इसमें जैव विविधता तथा पारिस्थितिकी तंत्र के प्राकृतिक स्वरूप को बनाए रखने का प्रयास किया जाता है
उम्मीद है आपको इन तीनों का मतलब समझ में आ गया होगा। अब हम आगे आपको इन तीनों की लिस्ट उपलब्ध करा रहे हैं। आप इस लेख को अपने बुकमार्क में भी सेव कर सकते हैं ताकि फिर से दोहराने में आसानी हो।
प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान,वन्य जीव अभ्यारण तथा बायोस्फीयर रिजर्व की लिस्ट -
राजस्थान के राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण -
- केवला देवी राष्ट्रीय उद्यान ( साइबेरियन क्रेन नामक प्रवासी पक्षी का आश्रय स्थल )
- रणथ्मभोर राष्ट्रीय उद्यान
- सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान
- मरुस्थलीय राष्ट्रीय उद्यान
- मुकिंद्रा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान
- घना पक्षी राष्ट्रीय उद्यान
- माउंट आबू वन्यजीव अभ्यारण
हरियाणा के राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण -
- सुलतानपुर राष्ट्रीय उद्यान
- कलेशर राष्ट्रीय उद्यान
मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण -
- कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
- पेंच राष्ट्रीय उद्यान
- पन्ना राष्ट्रीय उद्यान ( यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल )
- सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान
- वन विहार राष्ट्रीय उद्यान
- बांधवगढ राष्ट्रीय उद्यान ( सफेद बाघों के लिए प्रसिद्ध है )
- संजय राष्ट्रीय उद्यान
- माधव राष्ट्रीय उद्यान
- पालपुर कुनो राष्ट्रीय उद्यान
- मण्डला प्लांट फौसिल राष्ट्रीय उद्यान
- रातापानी बाघ वन्यजीव अभ्यारण
- राष्ट्रीय चंबल वन्यजीव अभ्यारण ( घड़ियाल के लिए प्रसिद्ध)
असम के राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण -
- मानस राष्ट्रीय उद्यान ( एक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध )
- काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान ( एक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध )
- राजीव गांधी ओरांग राष्ट्रीय उद्यान
- डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान
- नामेरी राष्ट्रीय उद्यान
गुजरात के राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण -
- गिर राष्ट्रीय उद्यान (ऐशियाई शेरो के लिए प्रसिद्ध)
- घुड़खर अभ्यारण ( जंगली गधो के लिये प्रसिद्ध)
- ब्लेकबक राष्ट्रीय उद्यान
- वांसदा राष्ट्रीय उद्यान
- समुंद्री राष्ट्रीय उद्यान (कच्छ की खाडी) राष्ट्रीय उद्यान
अरुणाचल प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण -
- नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान
- पखुई वन्यजीव अभ्यारण
- दिबांग वन्यजीव अभ्यारण
उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण -
- दूधवा राष्ट्रीय उद्यान
- चन्द्रप्रभा वन्यजीव अभ्यारण
- रानीपुर वन्यजीव अभ्यारण
झारखंड के राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण -
- बेतला राष्ट्रीय उद्यान
- धीमा राष्ट्रीय उद्यान
- हजारीबाग वन्यजीव अभ्यारण
मणिपुर के राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण -
- केबुल – लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान ( विश्व का एक्मात्र तैरता राष्ट्रीय पार्क )
- सिरोही राष्ट्रीय उद्यान
सिक्किम के राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण -
- कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान
त्रिपुरा के राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण -
- क्लाउडेड लेपर्ड राष्ट्रीय उद्यान
मिजोरम के राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण -
- मुरलेन राष्ट्रीय उद्यान
- फौंगपुइ राष्ट्रीय उद्यान
- डाम्फा अभ्यारण
तमिलनाडु के राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण -
- गल्फ आफ मनार राष्ट्रीय उद्यान
- इन्दिरा गांधी ( अन्नामलाई ) राष्ट्रीय उद्यान
- मुदुमलाई राष्ट्रीय उद्यान
- प्लानी हिल्स राष्ट्रीय उद्यान
- मुकुर्थी राष्ट्रीय उद्यान
- गुंडी राष्ट्रीय उद्यान
- नेल्लई वन्यजीव अभ्यारण
- प्वाइंट कैलीमर वन्यजीव अभ्यारण
उड़ीसा के राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण -
- सिंमली पाल राष्ट्रीय उद्यान
- भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान
- नन्दनकानन राष्ट्रीय चिड़ीयाघर
- चिल्का झील अभ्यारण
जम्मू कश्मीर के राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण -
- दाचीग्राम राष्ट्रीय उद्यान ( एक्मात्र राष्ट्रीय उद्यान जहां कश्मीरी महामृग – हंगुल पाए जाते हैं )
- सलीम अली राष्ट्रीय उद्यान
- किस्तवार राष्ट्रीय उद्यान
- हैमिश हाई राष्ट्रीय उद्यान ( भारत का सबसे बडा राष्ट्रीय उद्यान )
पश्चिम बंगाल के राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण -
- सुन्दरवन राष्ट्रीय उद्यान
- बुक्सा राष्ट्रीय उद्यान
- जलदापारा राष्ट्रीय उद्यान
- गोरूमारा राष्ट्रीय उद्यान
- सिंगलीला राष्ट्रीय उद्यान
- नेओरा वैली राष्ट्रीय उद्यान
आंध्र प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण -
- इन्दिरा गाँधी प्राणी विज्ञान पार्क
- राजीवगांधी ( रामेश्वरम ) राष्ट्रीय उद्यान
- पापीकोंडा राष्ट्रीय उद्यान
- श्री वेंकटेश्वरम राष्ट्रीय उद्यान
- नागार्जुन सागर – श्रीशैलम राष्ट्रीय उद्यान ( यह भारत का सबसे बडा है )
- पुलिकट झील अभयारण्य
- कोरिंगा वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी
तेलंगाना के राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण -
- कासुब्रह्मानंदा रेड्डी राष्ट्रीय उद्यान
- मुग्रावनी राष्ट्रीय उद्यान
महाराष्ट्र के राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण -
- बोरीवली ( संजय गांधी ) राष्ट्रीय उद्यान
- चांदोली राष्ट्रीय उद्यान
- ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान
- गुगामल राष्ट्रीय उद्यान
- नवागांव राष्ट्रीय उद्यान
- मेलघाट राष्ट्रिय अभ्यारण्य
अंडमान निकोबार के राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण -
- सैडिल पीक राष्ट्रीय उद्यान
- महात्मा गाँधी मैरीन ( वंदूर ) राष्ट्रीय उद्यान
- कैंपबैल राष्ट्रीय उद्यान
- माऊंट हैरियट राष्ट्रीय उद्यान
- रानी झांसी मरीन राष्ट्रीय उद्यान
- साउथ बटन राष्ट्रीय उद्यान ( भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान )
हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण -
- पिन वैली राष्ट्रीय उद्यान
- ग्रेट हिमालय राष्ट्रीय उद्यान
- रोहल्ला राष्ट्रीय उद्यान
- खिरगंगा राष्ट्रीय उद्यान
- इन्द्रकिला राष्ट्रीय उद्यान
- शिकरी देवी अभ्यारण्य
उत्तराखंड के राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण -
- जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान ( 1936 में बना भारत का पहला राष्ट्रीय पार्क , इसका पूर्व नाम हैली राष्ट्रीय उद्यान था )
- फ़ूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान
- नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान
- राजाजी राष्ट्रीय उद्यान
- गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान
छतीसगढ के राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण -
- कांगेर घाटी ( कांगेर वैली ) राष्ट्रीय उद्यान
- इन्द्रावती राष्ट्रीय उद्यान
- गुरू घासीदास ( संजय ) राष्ट्रीय उद्यान
केरल के राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण -
- साइलेंट वैली राष्ट्रीय उद्यान
- पेरियार राष्ट्रीय उद्यान ( जंगली हाथियों के लिए प्रसिद्ध )
- अन्नामुदाई राष्ट्रीय उद्यान
- एर्नाकुलम राष्ट्रीय उद्यान
- परांबिकुलम अभ्यारण
- इडुक्की अभ्यारण
कर्नाटक के राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण -
- बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान
- नागरहोल ( राजीव गांधी ) राष्ट्रीय उद्यान
- अंसी राष्ट्रीय उद्यान
- बन्नेर्घट्टा राष्ट्रीय उद्यान
- कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान
- तुंगभद्रा राष्ट्रीय उद्यान
पंजाब के राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण -
- हरिकै झील वैटलैण्ड राष्ट्रीय उद्यान
गोआ के राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण -
- सलीम अली पक्षी अभ्यारण
- भगवान महावीर ( मोल्लेम ) राष्ट्रीय उद्यान
बिहार के राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण -
- वाल्मिकी राष्ट्रीय उद्यान
- विक्रमसिला गंगा डॉल्फिन अभ्यारण
- गौतम बुद्ध अभ्यारण
- नोक्रेक राष्ट्रीय उद्य
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।