गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

विश्व के प्रमुख जलवायु प्रदेश

 
pramukh-jalavaayu-pradesh

सम्पूर्ण विश्व को भौगोलिक दृष्टि कोण से सामान्यतः बारह जलवायु प्रदेशो  में बांटा जाता  है जो निम्न लिखित है ........

सवाना तुल्य जलवायु प्रदेश

इसे सूडान तुल्य जलवायु प्रदेश के नाम से भी जाना जाता है। इस जलवायु की विशेषता यहां का वार्षिक तापमान सदैव ऊंचा रहता है।
  •     सूडानी प्रदेश विषुवत रेखा के दोनों और 35° अक्षांश तक ( 10 से 35° अक्षाश के बीच) मिलते हैं।
  •     इस प्रदेश का विस्तृत क्षेत्र अफ्रीका के सूडान में मिलता है।
  •     ग्रीष्मकाल में सूडानी प्रदेश का तापमान 46° सेंटीग्रेड तक पहुंच जाता है।
  •     इस प्रदेश का विषुवतीय किनारों की ओर जाड़े का औसत ताप 25.5° सेंटीग्रेड रहता है।
  •     इस प्रदेश में वर्षा सूर्य का अनुसरण करती है।
  •     सूर्य के लम्बे रूप में आने पर सूडानी प्रदेश में घनघोर वर्षा होती है।
  •     इस प्रदेश की वर्षा का योग 50 से 100 सेमी रहता है।
  •     इस प्रदेश की मुख्य वनस्पति लम्बी और सूखी घास है, जो सवाना के नाम से प्रसिद्ध है।
  •     इस प्रदेश की घास की लम्बाई 1.5 मीटर से 3.0 मीटर तक की होती है।
  •     इस प्रदेश के मनुष्य मुख्यतः शिकारी है।
  •     सूडान से संसार का 70% गोंद प्राप्त होता है।

सहारा तुल्य जलवायु क्षेत्र

  •     उष्ण मरुस्थल या सहारा प्रदेश की जलवायु उष्णता और शुष्कता के लिए प्रसिद्ध है।
  •     संसार में सबसे अधिक तापमान सहारा प्रदेश में मिलता है।
  •     सहारा मरुभूमि के अजीजिया नामक स्थान में 58° सेटीग्रेड का तापमान पाया जाता है।
  •     कैलिफोर्निया की मृतघाटी (Death Valley) में 57° सेंटीग्रेड तापमान पाया गया है।
  •     पाकिस्तान स्थित जैकोबाबाद में 52° सेंटीग्रेड तक तापमान मिलता है।
  •     इस प्रदेश में वर्षा प्रायः नहीं होती है।
  •     इस प्रदेश में बड़े-बड़े तूफान आते हैं।
  •     यह प्रदेश उच्च वायुदाब की स्थायी पट्टियों में स्थित है।
  •     मरुस्थलों में औसत वर्षा 10 से 12 सेमी होती है।
  •     प्रचण्ड गर्मी तथा कम वर्षा के कारण, सहारा प्रदेश में प्राकृतिक वनस्पति का पूर्णतः अभाव है।
  •     कहीं-कहीं पर सहारा प्रदेश में ताड़ और खजूर के पेड़ मिलते हैं।
  •     सहारा प्रदेश महादेशों के पश्चिमी ओर 15 डिग्री और 30 डिग्री अक्षाशों के बीच स्थित है।
  •     इस प्रदेश में बहुत कम लोग रहते है।
  •     मरु उद्यानों में खजूर, मकई, ज्वार, बाजरा, कपास, तम्बाकू इत्यादि पैदा किये जाते हैं।
  •     इस प्रदेश के लोग अपना घर ठण्डा रखने के लिए इसे मोटे पत्थरों का बनाते है।
  •     सहारा प्रदेशों में यातायात के लिए, मुख्य सवारी ऊंट है।
  •     इस प्रदेश में ऊंट को 'मरुस्थल का जहाज' भी कहा जाता है।
  •     मरुस्थल सभ्यता और मानव-क्रियाकलाप के लिए बाधक है।

भूमध्यसागरीय जलवायु क्षेत्र


  •     भूमध्य सागरीय प्रदेश में न अधिक गर्मी पड़ती है और न ही अधिक सर्दी।
  •     इस प्रदेश में गर्मी में औसत तापमान 21° सेंटीग्रेड और 27° सेटीग्रेड के बीच रहता है।
  •     जाड़े में भूमध्यसागरीय प्रदेश में तापमान 4° से 10° सेंटीग्रेड के बीच रहता है।
  •     भूमध्यसागरीय प्रदेश में वर्षा पर्वतीय और चक्रवातीय दोनों प्रकार की होती है।
  •     इस प्रदेश की वनस्पतियों में झाड़िया और छोटे-छोटे पेड़ होते हैं।
  •     यह प्रदेश खट्टे व रसदार फलो (अंगूर नीबू नारंगी, शहतूत, नाशपाती, अनार इत्यादि) के लिये प्रसिद्ध है।
  •     यह प्रदेश पश्चिमी तट पर 30° अक्षाश से लेकर 45° अक्षांश के बीच स्थित है।
  •  कैलिफोर्निया, मध्य चिली. ऑस्ट्रेलिया का दक्षिणी भाग आदि भूमध्य सागरीय प्रदेश के अन्तर्गत आते हैं।
  •     भूमध्यसागरीय प्रदेश के लोगों का मुख्य व्यवसाय खेती करना और पशु चराना है।
  •     फल निर्यात के लिये कैलीफोर्निया विशेष रूप से प्रसिद्ध है।
  •     भूमध्य सागरीय प्रदेश में पशु चराने का काम मुख्यतः पठारों पर होता है।
  •     इस प्रदेश की भेड़ें उत्तम ऊन के लिए विश्व में प्रसिद्ध है।
  •     तुर्की की पश्मीना ऊन (बकरों के बाल) से कीमती कालीन तैयार किये जाते है।
  •     भूमध्य सागरीय प्रदेश में पुरानी सभ्यताएं पनपी थीं ।
  •     भूमध्य सागरीय प्रदेश की आनन्ददायिनी जलवायु ही सभी प्रकार की उन्नति का आधार है।
शीतोष्ण जलवायु प्रदेश
शीतोष्ण मानसून या चीन तुल्य प्रदेश महादेशों के पूर्वी भाग में स्थित है, जिनमें भूमध्यसागरीय प्रदेश तथा शीतोष्ण मरुस्थल स्थित हैं।
  •     शीतोष्ण मानसून प्रदेश में गर्मी में खूब गर्मी पड़ती है।
  •     गर्मी का औसत तापमान 32 डिग्री सेंटीग्रेड रहता है।
  •     शीतोष्ण मानसूनी प्रदेश में कुछ ऐसे स्थान हैं, जहां हर महीने वर्षा होती है।
  •     इस प्रदेश में वार्षिक वर्षा का योग 75 सेमी. से 150 सेमी. तक होता है।
  •     इस प्रदेश में अधिकतर सदाबहार पेड़ उगते हैं।
  •     उत्तरी अमेरिका के चीनी प्रदेश कपास की खेती के लिए प्रसिद्ध हैं।
  •     अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया कोयले के निर्यात के लिए प्रसिद्ध है।
  •     संसार की सर्वाधिक जनसंख्या चीन में हैं।
पश्चिमी यूरोपीय जलवायु प्रदेश
  •     पश्चिम यूरोपीय प्रदेश की जलवायु ऐसी है जिस पर समुद्र का प्रभाव बराबर बना रहता है।
  •     पश्चिम यूरोपीय प्रदेश में जाड़े का औसत ताप 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहता है।
  •     गर्मी में, पश्चिमी यूरोपीय प्रदेश का ताप 16 डिग्री सेंटीग्रेड बना रहता है।
  •     इस प्रदेश में वर्षा हर महीने होती रहती है।
  •     पश्चिम यूरोपीय प्रदेश या शीत-समुद्री जलवायु प्रदेश में वर्षा पश्चिम से पूर्व की ओर घटती है।
  •     बिटेन में 200 सेमी. या इससे अधिक वर्षा होती है।
  •     कोलम्बिया में 250 सेमी. तक वर्षा होती है।
  •     पश्चिम यूरोपीय प्रदेश की प्राकृतिक वनस्पति शीतोष्ण पतझड़ वन है।
  •     इस प्रदेश में ध्रुवीय पतझड़ और कोणधारी पेड़ मिलते हैं।
  •     इस प्रदेश का सबसे बड़ा विस्तार क्षेत्र पश्चिम यूरोप ही है।
  •     पश्चिम यूरोपीय प्रदेश, कृषि, वाणिज्य तथा उद्योग धंधे आदि में बहुत अधिक विकसित है।
  •     इस प्रदेश की जलवायु शारीरिक एवं मानसिक दोनों प्रकार के कार्यों के लिए अत्यन्त उपयुक्त है।
  •     इस प्रदेश की जलवायु को 'परिश्रम का क्षेत्र' (Region of efforts) कहा जाता है।
  •     पश्चिम यूरोपीय प्रदेश खनिज पदार्थों ओर बड़े-बड़े उद्योग धन्धों के लिए प्रसिद्ध है।
  •     स्टेपी या प्रेयरी प्रदेश उन महादेशों के भीतरी भाग में पाये जाते हैं जो समुद्र के प्रभाव से दूर हैं।
  •     प्रेयरी-प्रदेश में गर्मी में असाधारण गर्मी और जाड़े में अधिक ठण्ड पड़ती है।
  •     प्रेयरी प्रदेश में गर्मी में औसत तापमान 21 डिग्री सेंटीग्रेड के आस-पास रहता है।
  •     समुद्री प्रभाव से बहुत दूर रहने के कारण वर्षा अधिक नहीं होती है।
  •     उत्तरी अमेरिका के प्रेयरी प्रदेश में 1 00 सेमी. तक वर्षा होती है।
  •     उत्तरी गोलार्द्ध में जाड़े में बर्फ गिरती है।
  •     इस प्रदेश की मुख्य वनस्पति घास है।
शीतोष्ण प्रदेशीय घास प्रदेश या स्टेप तुल्य जलवायु प्रदेश
  • यह शीतोष्ण प्रदेशीय घास का प्रदेश है।
  • इसके अंतर्गत रूसी व चीन तुर्कस्तान, साइबेरिया का स्टेप प्रदेश, उत्तरी अमेरिका के मध्यवर्ती मैदान में प्रेयरी प्रदेश, दक्षिण अमेरिका में पम्पास, ऑस्ट्रेलिया में डाउन्स व दक्षिण अमेरिका का वेल्ड क्षेत्र सम्मिलित है।
  • ग्रीष्म कालीन औसत तापमान 38 डिग्री सेटी. तथा वर्षा की मात्रा 25 से 50 सेमी. तक रहती है।
  • यह कृषि और पशुपालन प्रदेश है। यह प्रदेश मुख्यत: गेहूँ उत्पादक क्षेत्र है।
  • कृषि विकास की तीव्रगति को देखते हुए इस प्रदेश को भविष्य का खाद्यान्न भण्डार कहते हैं।
टैगा या साइबेरिया तुल्य जलवायु प्रदेश
  •     साइबेरिया तुल्य प्रदेश या टैगा प्रदेश उत्तरी गोलार्द्ध 45° में डिग्री और 65° अक्षांशों के मध्य स्थित है
  •     टैगा प्रदेशों की जलवायु साइबेरिया प्रकार की है।
  •     इस प्रदेश में जाड़े की ऋतु लम्बी होती है।
  •     गर्मी की ऋतु छोटी और साधारण गरम होती हैं।
  •     टैगा प्रदेश में गर्मी में औसत तापमान 48° सेंटीग्रेड तक पहुंच जाता है।
  •     विश्व में सर्वाधिक तापान्तर टैगा प्रदेशों की जलवायु में होता है
  •     विश्व का सर्वाधिक ठण्डा स्थान वोयांस्क टैगा प्रदेश में है।
  •     पूर्वी साइबेरिया में जनवरी का औसत तापमान 49° सेंटीग्रेड तक पाया जाता है।
  •     टैगा प्रदेश में जाड़े में बर्फ गिरती रहती है।
  •     गर्मी में समुद्री किनारों पर 30 से 50 सेमी. तक वर्षा होती है।
  •     टैगा प्रदेशों की मुख्य वनस्पति शीतवन हैं।
  •     शीतवन 'टैगा' नाम से प्रसिद्ध है।
  •  टैगा प्रदेश उत्तरी गोलार्द्ध में अलास्का से लेकर कनाडा तक तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में सिर्फ दक्षिणी अमेरिका के दक्षिणी भाग में फैला हुआ है।
  •     टैगा प्रदेश के लोगों का मुख्य व्यवसाय शिकार करना, मछली मारना तथा लकड़ी काटना इत्यादि है।
  •     टैगा प्रदेशों की भूमि बहुमूल्य खनिज द्रवों से भरी हुई हैं।
  •     टैगा प्रदेशों में यातायात का अभाव है।
टुण्ड्रा जलवायु प्रदेश
  •     शीत मरुस्थल या टुण्ड्रा प्रदेश उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवों पर पाये जाते है।
  •     टुण्ड्रा प्रदेश में अत्यधिक ठण्ड पड़ती है।
  •     संसार का न्यूनतम तापमान टुण्ड्रा प्रदेश में मिलता है।
  •     न्यूनतम तापमान - 71° - 82° सेंटीग्रेड तक पहुंच जाता है।
  •     टुण्ड्रा प्रदेशों के कुछ भागों में सूर्य दिखाई नहीं पड़ता है।
  •     इस प्रदेश में जाड़े की ऋतु अत्यधिक लम्बी होती है।
  •     इस प्रदेश की प्रमुख वनस्पति झाडियां और काइयां हैं।
  •     इस प्रदेश में पाये जाने वाले बारहसिंघों का प्रमुख भोजन झाडियां और काइयां हैं।
  •     ग्रीनलैण्ड और आइसलैंड में कई जाति की वनस्पति शैवाल के रूप में उगती है।
  •     शैवाल को मनुष्य भोजन तक के रूप में प्रयोग करते है।
  •     टुण्ड्रा प्रदेश के लोग 'स्लेज' खींचने के लिए कुत्तों का उपयोग करते हैं।
  •     दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र में पेंगुइन पक्षी बहुतायत में पाये जाते है ।
  •     उत्तरी अमेरिका के (ग्रीनलैंड के) टुण्ड्रा निवासी 'एस्किमो' कहलाते हैं।
  •     इस प्रदेश में सील तथा ह्वेल जैसे समुद्री प्राणी अधिक पाये जाते हैं।
  •     टुण्ड्रा प्रदेश के निवासी खानाबदोशी का जीवन व्यतीत करते हैं।
  •     बारहसिंघे टुण्ड्रा प्रदेश के निवासियों के लिए सवारी तथा आहार के काम आते हैं।
  •     यूरोप के टुण्ड्रा निवासी लैप के नाम से जाने जाते हैं।
  •     एशिया के टुण्ड्रा निवासियों को 'सैमाइड' कहा जाता है।
  •     टुण्ड्रा प्रदेश के निवासी सभ्यता की दौड़ में पीछे है।
सेंट लारेंस जलवायु प्रदेश
  •     कुछ भूगोल विज्ञानी बारहवें जलवायु क्षेत्र को सेंट लारेंस जलवायु प्रदेश भी कहते हैं।
  •     यह जलवायु प्रदेश प्राय: उत्तरी अमेरिकी प्रायद्वीप में पाया जाता है।
भूमध्यसागरीय प्रदेश
  • भूमध्य सागरीय प्रदेश महाद्वीपों के पश्चिमी किनारे पर 30°-45° अक्षाशों के मध्य दोनों गोलार्द्धों में विस्तृत है।
  • भूमध्य सागर का तटीय प्रदेश पुर्तगाल, स्पेन, फ्रांस, सर्विया एवं मोन्टेनेग्रो, ग्रीस, तुर्की, सीरिया, इजरायल, मिस्र लीबिया, अल्जीरिया, मोरक्को के तटीय क्षेत्र, दक्षिण अफ्रीका का केप प्रांत, कैलीफोर्निया घाटी, मध्य चिली, दक्षिण पश्चिमी व दक्षिण पूर्वी ऑस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैंड का उत्तरी द्वीप इस प्रदेश के अंग है।
  • वर्षा 50 से 100 सेमी. के मध्य केवल सर्दियों में होती है तथा ग्रीष्म कालीन औसत तापमान 27° सेटीग्रेड तथा शरद कालीन औसत तापमान 10° सेंटीग्रेड होता है।
  • उष्ण व शुष्क ग्रीष्म काल के कारण चिकनी, मोटी व रोएदार छाल, मोटी व गहरी जड़ों वाली वनस्पति उगती है। ये कृषि, खनन व औद्योगिक दृष्टि से विकसित प्रदेश है।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"