गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-रास्ते के विवाद को लेकर हुई रंजिश में डर से घर छोड़कर दर-दर भटक रहे परिवार को पुलिस ने उसके घर ले जाकर पुनर्वासित करवाया

 
Image SEO Friendly

कर्नलगंज-गोण्डा। रास्ते के विवाद को लेकर हुई रंजिश में डर से घर छोड़कर दर-दर भटक रहे परिवार को पुलिस ने सुरक्षित रूप से उसके घर ले जाकर पुनर्वासित करवा दिया है। करनैलगंज के प्रभारी कोतवाल राजनाथ सिंह ने दोनों पक्षों से वार्ता कर इस विवाद का समाधान कराया और पीड़ित परिवार को उसके घर ले जाकर छोड़ा। मामला करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़रिया के मजरा लाला पुरवा का है। यहां के निवासी छविनाथ लोनिया की उनके भाइयों रामनाथ व धनीराम से रास्ते को लेकर विवाद था। दूसरे पक्ष के लोग छविनाथ और उनके परिवार को घर नहीं जाने दे रहे थे। जिससे 15 दिनों से पीड़ित परिवार इधर उधर भटक कर दिन काट रहा था। इस मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने को लेकर समाचार पत्रों में समाचार भी प्रकाशित किया गया था। जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने प्रभारी निरीक्षक करनैलगंज को पीड़ित परिवार की समस्या सुनकर उसके समाधान का आदेश दिया। जिस पर कोतवाल राजनाथ सिंह ने कोतवाली में दोनों पक्षों को बुलाकर मामले का निस्तारण कराया और दूसरे पक्ष से इस बात की शपथ भी ली कि वह भविष्य में न तो रास्ता रोकेगा और न ही कोई मारपीट करेगा। दोनों पक्ष में सुलह समझौते के बाद कोतवाल ने पीड़ित परिवार को स्वयं ले जाकर उनके घर में तक पहुंचाया और यह विश्वास दिलाया कि पुलिस उनकी मदद के लिए तैयार है। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच रास्ते की जमीन को लेकर विवाद था। जिसको लेकर पूर्व में भी मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों पर शांति भंग की भी कार्रवाई की गई है और सुलह समझौते के आधार पर पीड़ित परिवार को सुरक्षित तरीके से पुनर्वासित करा दिया गया हंे

”go"