गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-पत्नी की गुमशुदगी के सम्बन्ध में पीड़ित पति ने पुलिस में तहरीर दी

Image SEO Friendly


 कर्नलगंज-गोण्डा। कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत ग्राम काशीपुर निवासी संगत कुमार उर्फ पंचू ने पुलिस चौकी  चचरी में तहरीर दिया है जिसमे कहा गया है कि बीते शनिवार को उसकी पत्नी सुमन करनैलगंज दवा लेने के लिये घर से निकली। उसका छोटा भाई उसके साथ आया था जिसे उसने चचरी से घर वापस घर वापस कर दिया और अकेली ही करनैलगंज चली गई। मगर शाम तक जब वह घर नही पहुंची तो उसकी खोजबीन होने लगी। काफी प्रयास के बाद भी कहीं उसका पता चला। चचरी चौकी  प्रभारी बृजेश गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में है, करीब 15 वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। मगर बच्चे नही हुये जिसका इलाज करनैलगंज के एक अस्पताल से चल रहा था। पीड़ित को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिये कोतवाली भेजा गया है।

”go"