कर्नलगंज-गोण्डा। सोमवार को नगर पालिका परिषद करनैलगंज के सभागार में एक आवश्यक बैठक चेयरमैन रजिया खातून की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए अधिशाषी अधिकारी राजीव रंजन सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव नगर विकास द्वारा शवों को नदियों में प्रवाहित करने से रोकने के लिये समिति का गठन करने का निर्देश दिया गया है। जिसका गठन किया जाना आवश्यक है। जिस पर अध्यक्ष के निर्देशानुसार 14 सदस्यीय टीम के गठन किया गया। जिसमे अध्यक्ष रजिया खातून, ईओ राजीव रंजन सिंह, अवर अभियंता पूजा शुक्ला, सफाई नायक अमित, सभासद रामतेज, क्षेमेश्वर पाठक, नीरज, अनिल गुप्ता, शिवशंकर, बृजेश शर्मा, मुकेश वैश्य, लक्ष्मीनरायन खेतान, आशीष गिरि, कन्हैयालाल वर्मा सामिल हैं। ईओ राजीव रंजन सिंह ने बताया कि आदेश के अनुपालन में समिति का गठन करके सूचना अधिकारियों को प्रेषित की जा रही है। मगर नगर पालिका परिषद करनैलगंज के सीमान्तर्गत कोई नदी है।

