गोण्डा। जनपद के देहात कोतवाली के अंतर्गत आने वाले सालपुर चौकी के ग्राम पंचायत बसंतपुर तिवारी के पुरवा लीला बभनी का है। सूत्रों की माने तो लगभग 6 माह पूर्व कंधई पांडे व मुन्ना पांडे के बीच घर के सामने की जमीन को लेकर कहा सुनी हुआ था । इसी मामले को लेकर लगभग 3 माह पूर्व दोनों पक्षों में मारपीट भी हुआ था । उसी मामले को लेकर 3ः 00 बजे के बीच दोनों पक्षो में बवाल हो गया जिसमें अभी कुछ दिन पूर्व दुबई से आए हुए नंदन पांडेय उम्र लगभग 45 वर्ष अपने खेत में छुट्टा जानवरों को भगाने गए हुए थे इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगो ने अवैध असलहे के साथ खेत में पहुंच गए और नंदन पांडे को गोली मार दी जिससे गोली उनके हाथ व सीने में लग गयी घर पहुंचने के बाद दोनों पक्षों में पत्थरबाजी हुई इसमें कई लोग चोटिल भी हो गए । बताते चले कि लगभग दो माह पूर्व दोनों पक्षो में लाठी डंडे भी चले थे जिसमे दोनो पक्षो में लोगो को चोटें आई थी। उसी बात को लेकर आज दोनों पक्षो में बवाल हो गया। जिसमें एक पक्ष के नंदलाल पांडेय 45, सौरभ पांडेय 21 व दूसरे पक्ष के कौशल पांडेय 38 व नवरंग पांडेय 32 घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक वकील पांडेय ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।

