गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-जहां यात्रियों की भीड़ नजर आती थी वहां जबरदस्त सन्नाटे की दस्तक है

 
Image SEO Friendly

कर्नलगंज-गोण्डा। जहां यात्रियों की भीड़ नजर आती थी वहां जबरदस्त सन्नाटे की दस्तक है। रेलवे का प्लेटफार्म सुबह लोगों के लिए मॉर्निंग वॉक का अड्डा बन गया है। कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने गत दिनों स्पेशल ट्रेन के रूप में 7 ट्रेनों का संचालन किया था। करनैलगंज रेलवे स्टेशन पर सातों ट्रेनों का आवागमन हो रहा था। जिसमें 05093 गोरखपुर सीतापुर स्पेशल ट्रेन को गत 21 अप्रैल से अगले आदेश तक बंद किया गया है। मौजूदा समय मे अन्य 6 ट्रेनों का संचालन हो रहा है। जिसमें ग्वालियर बरौनी, बांद्रा, रक्सौल, इंटरसिटी सहित दो अन्य ट्रेनें शामिल हैं। करनैलगंज रेलवे स्टेशन पर तैनात वाणिज्य विभाग से राममिलन बताते हैं आरक्षित टिकट खिड़की रविवार को छोड़कर प्रतिदिन शुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक खुलती हैं यहां सिर्फ आरक्षित टिकट ही बुक किये जाते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर लखनऊ की तरफ से आने वाले ट्रेनों में कुछ हद तक यात्री आते हैं, मगर इधर से वापस लखनऊ की तरफ जाने वाली ट्रेनें खाली नजर आती हैं। स्टेशन मास्टर अरशद मोहम्मद बताते हैं शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक कोविड नियमों का पालन करते हुए यात्रियों के सुविधानुरूप ट्रेनों का ठहराव किया जा रहा है। कोरोना महामारी के चलते कम संख्या में यात्री ट्रेन से सफर करना चाहते हैं।

”go"