वीरासन का नाम "वीर" शब्द पर रखा गया है जिसका अर्थ है बहादुर। यह आसन ध्यान देने के आसनों में से एक है, इस लिए इसे आम तौर से सुबह के समय करना चाहिए।
इस लेख में वीरासन करने के तरीके और उससे होने वाले लाभों ंके बारे में बताया गया है। साथ में यह भी बताया गया है कि आसन करने के दौरान क्या सावधानी बरतें। लेख के अंत में एक वीडियो भी शेयर किया गया है।
वीरासन के फायदे -
वीरासन के फायदे इस प्रकार हैं:
- वीरासन जांघों, घुटनों, और टखनों में खिचाव लाता है।
- पाचन में सुधार लाता है और गैस से राहत दिलाता है वीरासन। (और पढ़ें - पेट मे गैस का घरेलू उपचार)
- रजोनिवृत्ति के लक्षणों को दूर करने में मदद करता है।
- वीरासन गर्भावस्था के दौरान पैरों की सूजन कम करता है।
- हाई बीपी और अस्थमा के लिए चिकित्सीय है।
- यह आसन मन को संतुलित करता है, एकाग्रता की शक्ति को बढ़ाता है।
वीरासन करने से पहले यह आसन करें -
- बालासन
- बद्धकोणासन
- त्रिअंग मुखेकपद पश्चिमोत्तानासन
वीरासन करने का तरीका -
वीरासन करने का तरीका इस प्रकार है:
- वज्रासन में बैठ जायें।
- अपने दाहिने टखने को पकड़ कर दाहिने पंजे को नितंब के नीचे से निकाल कर दाहिनी जाँघ से बाहर की तरफ रख दें। ऊपर दिया गया चित्र देखें।
- यह बाईं टाँग के साथ भी करें।
- ऐसा करने पर आपके नितंब ज़मीन को छूने चाहिए।
- हाथ को घुटनों पर टिका लें।
- जितनी देर आराम से बैठ सकें, बैठे रहिए वीरासन में।
वीरासन का आसान रूपांतर -
वीरासन में पूरी तरह से दोनो तरफ टाँगों को करके हो सकता है की आपके नितंब ज़मीन पर ना टिकें। अगर ऐसा हो तो अपने नितंब के नीचे एक तौलिया रोल करके रख लें।
वीरासन करने में क्या सावधानी बरती जाए -
वीरासन करने में यह सावधानियाँ ज़रूर बरतें:
- यदि आपको हृदय की किसी भी तरह की समस्या है, तो वीरासन ना करें।
- यदि आपके घुटने या टखने में चोट है तो यह आसन ना करें।
वीरासन करने के बाद आसन -
- पद्यासन
- बकासन
वीरासन का वीडियो -


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।