गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

स्वप्नदोष के नुकसान, कारण, इलाज, घरेलू उपाय

 
Image SEO Friendly

अधिकतर पुरूषो को सुबह उठने के बाद अंडरवियर या पैजामे में गीला और चिपचिपा पदार्थ देखने को मिलता है जो कि मूत्र नही होता है। पहली बार इसे देखकर आप आश्चर्यचकित हो जाते है। क्योकि कभी-कभी इसके कसरण विस्तर भी गीला हो जाता है जिस कारण आप शर्मिन्दगी भी महसूस करते है। वास्तव में ऐसा कामुक सपने देखने के कारण होदा है इस लिए इसे स्वपन दोष कहा जाता है। स्वपन दोष अधिकतर रात में ही आते है,इसी कारण दन्हे नाइट फाल भी कहते है। यह सोते समय ही होता है,स्वपन दोष एक आम घटना है जो पुरूषो के जीवनकाल में कई बार होती है। 

स्वप्नदोष क्या है - 

सोते समय लिंग से वीर्य मुक्त होने की क्रिया को स्वप्नदोष कहते हैं। इसमें लिंग से वीर्य मुक्त होता है। सामान्य रूप से यह सेक्स के सपने देखने के कारण होता है। हालांकि जागने के बाद कई बार वे सपने याद नहीं रहते हैं। स्वप्नदोष के दौरान आप अपने लिंग का स्पर्श तक नहीं करते जिस कारण उत्तेजना का अनुभव हो और यह हस्तमैथुन (Masturbation) से बहुत भिन्न है। यह सारी करामात आपके मस्तिष्क की होती है और क्योंकि आप सपने में होते हैं इसलिए इस दौरान यह पहचानना थोड़ा कठिन होता है कि आप सेक्स की वास्तविक स्थिति में हैं या काल्पनिक।

स्वप्नदोष अकस्मात् होने वाले उत्सर्जन होते हैं क्योंकि इनपर आपका कोई नियंत्रण नहीं होता है। कभी-कभी यह लंबे समय से संभोग न करने के फलस्वरूप भी होता है। सामान्यतः यह उन नौजवानों में अधिक देखने को मिलता है जो अभी यौन संबंधों में संलग्न नहीं हुए हैं। पुरुषों में स्वप्नदोष किशोरावस्था की शुरुआत के बाद जीवन पर्यन्त होता है। 

स्वप्नदोष होने के कारण -

स्वप्नदोष के स्पष्ट कारण अभी तक अज्ञात हैं। अध्ययनों के अनुसार, जब पुरुष किशोरावस्था में आते हैं उनके शरीर में टेस्टोस्टेरोन (पुरुष हार्मोन) का उत्पादन होने लगता है। आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन के बनने का मतलब है कि अब शरीर स्पर्म मुक्त कर सकता है। जिसका अर्थ यह है कि आप बच्चे पैदा करने के योग्य हो गए हैं। अगर आप किसी महिला से असुरक्षित यौन सम्बन्ध स्थापित करेंगे तो वो गर्भवती हो सकती है। यौवन के दौरान, जब आपके शरीर में वीर्य बन जाता है तब उसके मुक्त होने का स्वप्नदोष ही एकमात्र ज़रिया होता है।

स्वप्नदोष का इलाज - 

स्वप्नदोष कोई चिंताजनक विषय नहीं है। लेकिन इन्हें रोकने या नियंत्रित करने का कोई चिकित्सीय इलाज भी नहीं है। अगर एक बार हस्तमैथुन या यौन संबंध स्थापित करके आप अपना स्पर्म निकाल चुके हैं तो आपमें स्वप्नदोष की प्रक्रिया कम हो जाती है।

अगर आपको पिछली रात स्वप्नदोष हुआ है तो सुबह उठकर खुद को अच्छी तरह से साफ़ कर लीजिये। सफाई का सबसे बेहतर तरीका है कि आप नहा लीजिये नहीं तो अपने लिंग और वृषण (Testes) को अच्छी तरह से साबुन की सहायता से साफ़ कर लीजिये। अगर आपको स्वप्नदोष के बारे में शर्मिंदगी या असहजता महसूस होती है या आपको इसके बारे में जानकारी नहीं है तो डॉक्टर, अभिभावक, परामर्शदाता, या किसी अन्य वयस्क जिससे आप खुलकर बात कर सकें उससे इस बारे में पूरी जानकारी लें।

इसके अलावा जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि स्वप्नदोष का कोई चिकित्सीय इलाज नहीं है, लेकिन आप इसे कुछ बेहतरीन घरेलू उपायों से रोक सकते हैं। नीचे बताये गये बस उन उपायों को रोज दोहराइए और स्वप्नदोष की समस्या से छुटकारा पाइए।

स्वप्नदोष के घरेलु उपाय - 

स्वप्नदोष रोकने के घरेलू उपाय कुछ इस प्रकार हैं –

1. स्वप्नदोष की समस्या दूर करने के लिए अनार -
सामग्री –
  • अनार 
  • शहद 
विधि –
  • आप रोज़ एक अनार खा सकते हैं।
  • इसके अलावा दो से तीन दिन के लिए अनार के छिलके को धूप में सूखाने के लिए रख दें।
  • फिर उन्हें मिक्सर में मिक्स कर लें, जिससे उनका पाउडर तैयार हो सके।
  • अब एक चम्मच अनार के छिलके के पाउडर को कुछ मात्रा में शहद के साथ मिला लें।
  • मिलाने के बाद इसे पीयें।
इसका इस्तेमाल कब तक करें –
आप इस मिश्रण को पूरे दिन में दो बार खाएं। तब तक खाएं जब तक ये समस्या ठीक नहीं हो जाती।

फायदे –
अनार में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और इससे रक्त परिसंचरण को बढ़ावा मिलता है। स्वस्थ रक्त परिसंचरण बढ़ने से ये उत्तेजना को सक्रीय करता है। अगर अनार के छिलके किसी भी तरह से अपना असर नहीं दिखा रहे, तो रोज़ अनार का जूस पीयें या फल को खाने की कोशिश करें। इस तरह अनार को एक या दो महीने तक खाएं और इस तरह आपको स्वप्नदोष की समस्या से निजात मिल जाएगा।

2. स्वप्नदोष से बचने के लिए लहसुन -
सामग्री –
  • दो से तीन  लहसुन की फांके 
विधि –
  • सबसे पहले दो से तीन लहसुन की फांके लें और फिर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • फिर इन्हे चबाएं और चबाने के बाद एक ग्लास पानी पी लें।
  • इसके अलावा आप लहसुन को खाने में भी डालकर खा सकते हैं।
इसका इस्तेमाल कब तक करें –
रात को सोने से पहले इसका सेवन रोज़ करें।

फायदे –
लहसुन में एलिसिन होता है और ये जननांग तक रक्त प्रवाह को सुधारता है। साथ ही इससे वीर्य का रिसाव रुकता है और स्वप्नदोष से बचाव होता है।

3. स्वप्नदोष से बचाव के लिए प्याज -
सामग्री –
  • प्याज का जूस।
  • शहद।
विधि –
  • सबसे पहले एक छोटी प्याज लें और उसका जूस निकाल लें।
  • अब जूस में कुछ मात्रा में शहद डाल दें।
  • मिश्रण को अच्छे से चला लें और चलाने के बाद फिर पी लें।
  • आप प्याज को खाना बनाने के साथ-साथ सलाद या सैंडविच में भी डालकर खा सकते हैं।
इसका इस्तेमाल कब तक करें –
स्वप्नदोष की समस्या खत्म करने के लिए इस मिश्रण को पूरे दिन में दो बार पीयें।

फायदे –
प्याज को कई स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए जाना जाता है जैसे झड़ते बाल, कफ आदि। इसके साथ ही ये स्वप्नदोष के लिए भी बहुत ही बेहतरीन घरेलू उपाय है। प्याज कई बीमारियों से निजात दिलाने में मदद करती है।

4. स्वप्नदोष दूर करने के लिए दही -
सामग्री –
  • एक कप दही 
विधि –
  • आप दही या तो खाली खा सकते हैं या फिर खाना खाने के साथ भी खा सकते हैं।
  • इसके अलावा दही से बना रायता, छाछ आदि भी पी सकते हैं।
इसका इस्तेमाल कब तक करें –
रोज़ाना पूरे दिन में दो से तीन बार दही खाएं। पहले सुबह, फिर दोपहर में और फिर रात को सोने से पहले।

फायदे –
दही स्वप्नदोष के लिए एक बेहतरीन घरेलू उपाय तो है ही, इसके साथ ही ये पूरे स्वास्थ के लिए भी अच्छी होती है। दही से पाचन क्रिया को भी सुधारने में मदद मिलती है। दही खाने से आपको रात में अच्छी नींद आती है साथ ही स्वप्नदोष से भी छुटकारा मिलता है।

5. स्वप्नदोष से छुटकारा पाने के लिए आंवला -
सामग्री –
  • एक  या दो आंवला 
विधि –
आप एक ग्लास आंवला के जूस को भी पी सकते हैं। साथ ही आंवला के जूस में हल्दी और शहद भी मिला सकते हैं।
इसके अलावा, रात को सोने से पहले आंवला के पाउडर को एक ग्लास पानी में मिला लें।
फिर इस मिश्रण को पीयें।

इसका इस्तेमाल कब तक करें –
आंवला के जूस और पाउडर को पूरे दिन में दो से तीन बार पी सकते हैं।

फायदे –
आंवला पूरे स्वास्थ के लिए प्रभावी घरेलू उपाय माना जाता है। इससे स्वप्नदोष की समस्या भी तेज़ी से खत्म होती है। अगर आप आंवला का इस्तेमाल रोज़ करेंगे तो इससे आपकी स्वप्नदोष की समस्या रातो-रात खत्म हो जाएगी।

6. स्वप्नदोष की समस्या खत्म करने के लिए बादाम दूध -
सामग्री –
  • 6-7 बादाम। (और पढ़ें - बादाम के फायदे)
  • गर्म दूध। (और पढ़ें - दूध के लाभ)
  • शहद।
विधि –
  • रात को सोने से पेहले गर्म-गर्म दूध ज़रूर पियें इससे स्वप्नदोष की परेशानी दूर हो जाएगी।
  • इसके अलावा आप 6-7 बादाम को रातभर के लिए पानी में भिगों के रख दें।
  • फिर सुबह बादाम के छिलके उतारे और उनको मिक्सर में मिक्स कर लें, जिससे एक पेस्ट तैयार हो सके।
  • अब एक चम्मच इस पेस्ट को एक ग्लास गर्म दूध में डालें साथ ही कुछ मात्रा में शहद भी मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण को अच्छे से चलाने के बाद पी जाएँ।
इसका इस्तेमाल कब तक करें –
रात को सोने से आधा घंटा पहले बादाम के दूध को रोज़ाना पियें।

फायदे –
बादाम के दूध में फायदेमंद खनिज जैसे पोटेशियम, मैग्नीशियम, सेलेनियम, विटामिन जैसे विटामिन ई और एन्टिओक्सीडेंट होते हैं जो उत्तेजना को तो सक्रीय करते ही है साथ ही शरीर को मजबूत और स्वस्थ भी बनाते हैं।

7. स्वप्नदोष को दूर करने के लिए मेथी के बीज -

सामग्री –
  • एक चमच्च शहद 
  • दो चमच्च मेथी के बीज के जूस 
विधि –
  • सबसे पहले एक चम्मच शहद और दो चम्मच मेथी के बीज का जूस लें।
  • अब दोनों मिश्रण को अच्छे से मिला लें।
  • अच्छे से मिश्रण को चलाने के बाद इसे रोज़ाना रात को सोने से पहले पीयें।
इसका इस्तेमाल कब तक करें –
इस मिश्रण को रोज़ाना पूरे दिन में एक बार ज़रूर दोहराएं।

फायदे –
मेथी के बीज से आपके हॉर्मोन को संतुलित करने में मदद मिलती है जिससे स्वप्नदोष काफी हद तक रुक जाता है।

8. स्वप्नदोष से बचने के लिए केले और दूध -
सामग्री –
  • दो केला। (और पढ़ें - केले के फायदे)
  • गर्म दूध।
विधि –
  • सबसे पहले नाश्ते में दो केले को छीलें। फिर उन्हें खा लें।
  • अब एक ग्लास गर्म दूध पी लें।
इसका इस्तेमाल कब तक करें –
दूध और केले के मिश्रण को रोज़ाना सुबह खाएं।
फायदे –
केला और दूध इस समस्या के लिए बेहद पुराना घरेलू उपाय है जो बेहद प्रभावी भी है। इससे उत्तेजना की समस्या खत्म हो जाएगी। साथ ही पुरुषों का लिंग भी मजबूत होगा।

स्वप्नदोष के नुकसान - 

स्वप्नदोष, हालांकि हानिरहित होता है लेकिन अगर ये लम्बे समय तक चलता है तो नीचे दिए गए दुष्प्रभाव हो सकते हैं –
  • इससे चक्कर, घुटनों में दर्द और अनिंद्रा की समस्या होने लगती है।
  • इससे स्मरणशक्ति की समस्या बढ़ने लगती है और आँखों की रोशनी कम हो जाती है। 
  • व्यक्ति कमजोर होने लगता है।
  • कब्ज की परेशानी शुरू हो जाती है। 

क्या स्वप्नदोष किसी परेशानी का संकेत है? - 

स्वप्नदोष लड़कों के बड़े होने का संकेत है। अगर आपको स्वप्नदोष अधिक होता है तो भी यह परेशान होने वाली बात नहीं है। कुछ पुरुषों में यह हफ्ते में 2-3 बार होता है, जबकि कुछ लोगों को पूरे जीवन काल में 2-3 बार इसका अनुभव होता है। जिन पुरुषों में वृषण (Testes) नहीं होते उनमें स्वप्नदोष नहीं पाया जाता है और यह जरूरी नहीं कि प्रत्येक पुरुष को स्वप्नदोष हो, इसलिए अगर आपको स्वप्नदोष नहीं होते तो भी कोई परेशानी की बात नहीं है।

क्या महिलाओं को स्वप्नदोष होता है? - 
लड़कियों में स्वप्नदोष नहीं होता है, क्योंकि उनमें इस तरह (वीर्य स्थानांतरण) की प्रक्रिया नहीं होती है।


”go"